खुले में पोहा पैकिंग का वीडियो वायरल, सफाई को लेकर उठे गंभीर सवाल
Poha Packing Video : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में खुले में पोहा पैक करते लोग नजर आ रहे हैं। बिना ग्लव्स और साफ-सफाई के हो रही पैकिंग ने फूड सेफ्टी को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Unhygienic Poha Packing : सोशल मीडिया पर इन दिनों पोहा पैकिंग से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खुले स्थान पर बड़ी मात्रा में पोहा जमीन पर रखा है और दो लोग वहीं बैठकर उसे पैकेट में भर रहे हैं।
एक व्यक्ति पोहा उठाकर थैली में डालता है, जबकि दूसरा उसे तौलकर पैक करता है। लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में सबसे बड़ा सवाल सफाई को लेकर उठ रहा है। क्लिप में नजर आता है कि न तो किसी ने ग्लव्स पहने हैं और न ही जगह ढकी या साफ दिखाई दे रही है।
पोहा खाना भी बंद करना पड़ेगा 🥲🥲 pic.twitter.com/x3KLBGZZkJ — Byomkesh (@byomkesbakshy) February 18, 2026
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
तेज आंधी में बाइक पर फंसे परिवार की शख्स ने की मदद, इंसानियत से भरा VIDEO वायरल
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
पोहा पैकिंग के दौरान सफाई को लेकर उठे सवाल
यह वीडियो X पर @byomkesbakshy अकाउंट से शेयर किया गया, जिसके बाद हजारों लोगों ने इसे देखा और अपनी प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने नाराजगी जताते हुए लिखा कि अब बाहर का पैक्ड खाना भी भरोसे लायक नहीं रहा।
कुछ लोगों ने भारत की फूड सेफ्टी संस्था Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) को टैग कर कार्रवाई की मांग की। हालांकि वीडियो कहां का है और कब का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
ये खबर भी पढ़ें : CBSE कक्षा 10 मैथ्स स्टैंडर्ड पेपर पर बवाल, छात्रों ने बताया कठिन और लंबा
जागरूकता और सख्त निगरानी जरूरी
भारत में पैक्ड फूड को आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि लोग समझते हैं कि इसकी पैकिंग साफ-सुथरे माहौल में होती है। लेकिन ऐसे वीडियो उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा देते हैं। खाने-पीने की चीजों में स्वच्छता सिर्फ नियम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है।
अगर वीडियो सही है, तो यह फूड सेफ्टी मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि जागरूकता और सख्त निगरानी जरूरी है, ताकि लोगों की सेहत सुरक्षित रह सके और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर भरोसा बना रहे।
