Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Watch: आशिक के साथ रंगे हाथ पकड़ी गई बेवफा बीवी, फिर पति के साथ कर दिया ये कांड, सामने आया सीसीटीवी- VIDEO

घटना 21 मार्च को ग्वालियर शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में हुई। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अनिल ने अपनी पत्नी रजनी पाल और उसके प्रेमी मंगल सिंह कुशवाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Apr 20, 2025 | 03:34 PM

सीसीटीवी वीडियो से लिए गए स्नैपशॉट (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

ग्वालियर: कसमें-वादे, प्यार-वफा सब बाते हैं बातों का क्या….! इंदीवर का लिखा हुआ यह गीत फिल्म 1967 में रिलीज हुई फिल्म उपकार में शामिल था, लेकिन अब यह गीत हर जुबां पर है। क्योंकि हालिया दिनों में कुछ ऐसे कांड सामने आए हैं जिसमें पति के साथ लिए गए सात फेरों के सातों वचन भूलकर पत्नियों ने आशिक के साथ मिलकर पति के जान ले ली या फिर जान लेने की कोशिश की। अब इस फेहरिस्त में एक और कांड जुड़ गया है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भी मेरठ और औरैया से मिलती-जुलती घटना देखने को मिली। पत्नी ने अपने पति के साथ मिलकर अपने पति को कुचलकर मारने की कोशिश की। दोनों ने पीड़ित को 50 मीटर तक घसीटा और जान से मारने की कोशिश की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पहले तो पुलिस को लगा कि यह हिट एंड रन का मामला है, लेकिन पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद पूरा सीन बदल गया। पति को गंभीर चोटें आई हैं।

यहां समझिए पूरी कहानी

घटना 21 मार्च को ग्वालियर शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में हुई। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अनिल ने अपनी पत्नी रजनी पाल और उसके प्रेमी मंगल सिंह कुशवाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया। उसने आरोप लगाया कि इन दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची है।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी के रामपुर में पाकिस्तान की माहिरा सालों से कर रही थी सरकारी नौकरी, अब जाकर खुला राज

हत्या से हैरतअंगेज खुलासे तक! अंकिता भंडारी केस में कब-क्या हुआ? पढ़ें पूरी टाइमलाइन और काली दास्तान

‘कुंभकर्ण सरकार’ पर वार, बेटियों ने खून से लिखा राष्ट्रपति को खत, पूछा- क्या VIP का गुनाह माफ?

साधु के वेश में दरिंदे! स्कूल जाती नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ की कोशिश, मनमाड इलाके में मची सनसनी

बार-बार मायके जाने लगी पत्नी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल पाल घर में ही स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं। उन्होंने 2016 में रजनी पाल से शादी की थी। दंपति के तीन बच्चे हैं- दो बेटियां और एक बेटा। सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन कुछ दिनों बाद रजनी झगड़े के बहाने अक्सर अपने मायके जाने लगी।

पति ने रंगे हाथ पकड़ा

अनिल को शक हुआ और उसे रजनी के अपने मामा के पड़ोसी मंगल सिंह कुशवाह के साथ लंबे समय से चल रहे प्रेम संबंध के बारे में पता चला, जो कथित तौर पर उनकी शादी से पहले शुरू हुआ था। 20 मार्च को रजनी पेट दर्द की शिकायत करते हुए घर से निकली और कहा कि वह इलाज के लिए जा रही है। जब वह शाम 6 बजे तक वापस नहीं लौटी, तो अनिल उसे खोजने गया और उसे बस स्टैंड पर एक नीली ब्रेज़ा कार से उतरते देखा।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मेरठ जैसा कांड बेवफा पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश कार से कुचला 50 मीटर तक घसीटा और जान लेने की कोशिश की सामने आया वारदात का सीसीटीवी वीडियो#viralvideo #Trending @Gwalior_police @MPPoliceDeptt pic.twitter.com/HWO1Yeqlbz — Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) April 20, 2025

कुचलकर मारने की कोशिश

जब अनिल ने उनसे भिड़ने और कार रोकने की कोशिश की, तो कथित तौर पर दोनों ने जानबूझकर उसे कुचल दिया और सड़क पर घसीटा। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और अनिल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। होश में आने के बाद, उसने अधिकारियों से संपर्क किया और न्याय की मांग करते हुए सीसीटीवी फुटेज सौंपी।

क्राइम की अन्य सभी कहानियों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सीसीटीवी फुटेज की की जांच और वेरिफिकेशन के बाद, पुलिस ने यह माना कि घटना वास्तव में हत्या का प्रयास थी। एक महीने की तलाश के बाद, ग्वालियर पुलिस ने रजनी और मंगल सिंह कुशवाह दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और अब उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Unfaithful wife caught red handed with her lover did horrible with husband watch cctv video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2025 | 03:34 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Gwalior
  • Madhya Pradesh News
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.