वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Monkey Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी कर दिया है और डराने का काम भी किया है। वायरल क्लिप में एक शख्स रात में अपनी छत पर सो रहा होता है, तभी एक बंदर आकर उससे लिपटकर सो जाता है।
जब शख्स को इसका एहसास होता है, तो वह बिना कोई हरकत किए दबी आवाज में वीडियो बनाना शुरू कर देता है। यह पूरा नजारा इतना असामान्य है कि देखने वाले भी सिहर उठते हैं।
यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर यूजर Jiva Kushwaha ने शेयर किया है। उन्होंने इस घटना के तीन अलग-अलग पार्ट पोस्ट किए हैं। पहले वीडियो में बंदर शख्स के पेट पर लेटा हुआ दिखाई देता है, जिसे देखकर वह डर जाता है कि कहीं बंदर उसे काट न ले।
इसके बाद वह अपने परिवारवालों को बुलाने की बात करता है। दूसरे पार्ट में घरवाले छत पर पहुंचते हैं और बंदर को शख्स से अलग करते हैं। हालांकि, इस दौरान एक व्यक्ति द्वारा बंदर को थपकी मारने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी भी जताई है।
ये खबर भी पढ़ें : गुरुग्राम में दोस्तों की ‘ईगो क्लैश’, बीच सड़क पर SUV से एक-दूसरे को मारी टक्कर
तीसरे वीडियो में शख्स बंदर से बात करता नजर आता है, लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस घटना का अंत क्या हुआ। इस पूरे मामले को लेकर इंटरनेट पर बहस भी छिड़ गई है- कुछ लोग इसे इंसान और जानवर के बीच अनोखा पल बता रहे हैं, तो कुछ इसे सिर्फ व्यूज पाने का तरीका मान रहे हैं।
वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं और लोग लगातार इस पर मजेदार और हैरान करने वाले रिएक्शन दे रहे हैं। फिलहाल, यह घटना सच है या स्क्रिप्टेड, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन इसने लोगों का ध्यान जरूर खींच लिया है।