वाराणसी में गंगा की लहरों पर शर्मनाक हरकत! बीयर पार्टी करते युवकों का VIDEO वायरल, मचा सियासी बवाल
Varanasi Ghat: वाराणसी में नाव पर बीयर पार्टी का वीडियो वायरल होने पर असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने इफ्तार मामले में जेल में बंद 14 मुस्लिम युवकों का जिक्र कर भेदभाव का आरोप लगाया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
वाराणसी में बीयर पार्टी करते युवकों का VIDEO वायरल (Image- Social Media)
Varanasi Ghat Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी पर नाव(Varanasi Ghat) में कुछ लोगों के कथित रूप से बीयर पीने का एक वीडियो सामने आया है। इसी दौरान पास की दूसरी नाव पर कुछ लोग DJ की धुन पर नाचते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए सवाल उठाया कि क्या इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी।
ओवैसी ने पूछा सवाल
ओवैसी ने वीडियो पोस्ट करते हुए कई सवाल किए क्या इस तरह सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना उचित है? क्या इससे लोगों की भावनाएं आहत नहीं होतीं? क्या यह सामाजिक सौहार्द को प्रभावित नहीं करता?
क्या यह सार्वजनिक अव्यवस्था या ‘जल अधिनियम’ का उल्लंघन नहीं है? उन्होंने यह भी कहा कि सत्ताधारी दल इस पर शिकायत क्यों नहीं करता, जबकि 14 मुस्लिम युवक अब भी जेल में बंद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
जर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
This consumption of Alcohol is allowed ?It doesn’t hurts —— feelings? ,& it doesn’t disrupts social harmony?it doesn’t causes public nuisance?it doesn’t violates Water Act?& ruling party will not give a complaint also?
14 Muslim boys are still incarcerated in jail ……. https://t.co/bMKr0OFIVj — Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) April 6, 2026
रमजान के दौरान हुआ था बवाल!
दरअसल, इससे पहले भी इसी स्थान से जुड़ा एक मामला सामने आया था, जिसमें नाव पर इफ्तार(Varanasi Ghat) करने को लेकर 14 युवकों को गिरफ्तार किया गया था। उनकी जमानत याचिका आलोक कुमार की अदालत ने खारिज कर दी थी।
यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप पर पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग
यह घटना 16 मार्च की है, जब कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचगंगा घाट(Varanasi Ghat) के पास गंगा में 14 युवकों ने नाव पर इफ्तारी की थी। आरोप है कि बिरयानी खाने के बाद उसकी हड्डियां गंगा में फेंकी गई थीं। इस मामले में बीजेपी युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और वीडियो भी सौंपा था।
