वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Snack Theft Train Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन का एक यात्री कथित तौर पर वेंडरों की टोकरी से स्नैक्स और पानी की बोतलें उठाता नजर आ रहा है।
यह वीडियो एक्स (X) पर ‘Oppressor’ नाम के हैंडल से शेयर किया गया, जहां पोस्ट करने वाली महिला ने सवाल उठाया कि क्या इस तरह का व्यवहार अब आम हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ट्रेन के डिब्बे की ऊपरी बर्थ पर बैठा है और नीचे से गुजर रहे वेंडरों को देख रहा है।
Another video. Same shameless behavior. People stealing water bottles, soft drinks, food and acting like it’s normal. At this point, it’s not about poverty.
It’s about zero civic sense and zero shame. How do you fix a mindset like this? https://t.co/3a8ztcXDsE pic.twitter.com/gV5sw3Rkw0 — Oppressor (@TyrantOppressor) February 28, 2026
जैसे ही वेंडर सिर पर टोकरी रखे गलियारे से गुजरते हैं, यात्री चुपके से कुछ सामान उठा लेता है। वीडियो में वह ऐसा एक से ज्यादा बार करता दिखता है। वेंडर आगे बढ़ते रहते हैं और उन्हें इस बात का पता नहीं चलता। क्लिप में कोई बहस या टकराव नहीं दिखता, लेकिन यात्री की बॉडी लैंग्वेज और बार-बार सामान उठाने की हरकत ने लोगों को नाराज कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें : बिरयानी पार्टी के बाद टीचर ने दे दिया सरप्राइज मैथ्स टेस्ट, क्लासरूम वीडियो हुआ वायरल
वीडियो के कैप्शन में लिखा गया कि यह सिर्फ गरीबी का मामला नहीं, बल्कि नागरिक समझ और जिम्मेदारी का सवाल है। पोस्ट वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।
कुछ लोगों ने कहा कि ट्रेन वेंडर बहुत कम मुनाफे में काम करते हैं और ऐसे नुकसान से उनकी रोजी-रोटी प्रभावित होती है। वहीं कई यूजर्स ने यह भी सवाल उठाया कि आसपास बैठे यात्रियों ने रोकने की कोशिश क्यों नहीं की। इस घटना ने सार्वजनिक जगहों पर व्यवहार और जिम्मेदारी को लेकर नई बहस छेड़ दी है।