Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 17 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिंगापुर में पानी में तैरता मिला कुरकुरे का पैकेट, वायरल वीडियो ने छेड़ी सिविक सेंस पर बहस

Civic Sense Viral Video : सिंगापुर में पानी में तैरते कुरकुरे के खाली पैकेट का वीडियो वायरल हो गया है। भारतीय महिला ने स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 17, 2026 | 10:38 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Kurkure Packet Singapore Video : सिंगापुर में रहने वाली एक भारतीय महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दुनिया के पहले तैरते हुए एप्पल स्टोर के पास साफ पानी में कुरकुरे का एक खाली पैकेट तैरता हुआ नजर आता है। पानी में कुछ टहनियां और फूलों की पंखुड़ियां भी दिखाई देती हैं, लेकिन कोई अन्य प्लास्टिक कचरा नहीं दिखता।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह पैकेट किसने फेंका, लेकिन वीडियो ने स्वच्छता और सार्वजनिक स्थानों पर जिम्मेदार व्यवहार को लेकर नई बहस छेड़ दी है। इंस्टाग्राम पर @justflowwithjuhi नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो के साथ महिला ने लिखा कि इसे पानी में तैरता देख उनका दिल टूट गया।

सिंगापुर में पानी में तैरते दिखा कुरकुरे का पैकेट

वीडियो में महिला लोगों से अपील करती हैं कि चाहे वे अपने देश में हों या विदेश यात्रा पर, हर किसी की जिम्मेदारी है कि वह अपने आसपास के वातावरण को साफ रखे। उन्होंने कहा कि अगर लोग अपने साथ स्नैक्स लेकर घूम रहे हैं तो इस्तेमाल के बाद उसका रैपर कूड़ेदान में ही डालें, क्योंकि सिंगापुर जैसे शहरों में जगह-जगह डस्टबिन मौजूद हैं।

उनका कहना है कि पर्यावरण के प्रति लापरवाही किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने लोगों से अपने छोटे-छोटे व्यवहार के पर्यावरण पर पड़ने वाले असर को समझने की भी अपील की।

ये खबर भी पढ़ें : गेटवे ऑफ इंडिया पर बैक फ्लिप कर समंदर में कूदा युवक, VIDEO वायरल होने पर ट्रोलर्स को दिया ये करारा जवाब

वीडियो पर सिविक सेंस पर छिड़ी बहस

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई यूजर्स ने कहा कि विदेशों में भी अगर लोग कचरा फैलाएंगे तो इससे देश की छवि खराब होती है। एक यूजर ने लिखा, “सिंगापुर भी नहीं बचा।” वहीं दूसरे ने कहा, “हम जहां जाते हैं अपनी छाप छोड़ आते हैं।”

हालांकि कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि केवल कुरकुरे के पैकेट को देखकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं है। एक यूजर ने लिखा कि यह पैकेट हवा से भी उड़कर पानी में पहुंच सकता है, जबकि दूसरे ने पूछा कि बाकी कचरे पर चर्चा क्यों नहीं हो रही। कुल मिलाकर इस वीडियो ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता और सिविक सेंस को लेकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।

Kurkure packet floating in singapore water viral video sparks civic sense debate among indians

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2026 | 10:38 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.