ट्रेन में लड़कियों की जबरदस्त लड़ाई, बीच-बचाव करने गया लड़का भी पिटा, वीडियो वायरल
Train Girls Fight Viral Video : ट्रेन के डिब्बे में दो लड़कियों की लड़ाई का वीडियो वायरल, बीच बचाव करने गया लड़का भी पिट गया, लोग बोले- “लाइव एक्शन फिल्म!”
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Girls Fight in Train Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंसी भी नहीं रोक पा रहे। आमतौर पर ट्रेन का सफर शांत और आरामदायक माना जाता है, लेकिन इस वायरल क्लिप में पूरा नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं दिखता। वीडियो में ट्रेन के डिब्बे के अंदर दो लड़कियां किसी बात को लेकर आपस में भिड़ जाती हैं और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच जाता है।
इतना ख़तरनाक लड़ाई नहीं देखें होंगे ट्रेन में दो लड़की
एक लड़का pic.twitter.com/RWUyhQtPgn — ᵐᵗᵠ (@55MTQ_) March 30, 2026
ट्रेन में लड़कियों के लड़ाई रोकने गए लड़के हुई पिटाई
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि बहस के दौरान दोनों लड़कियां एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगती हैं। बाल खींचना, थप्पड़ मारना और जोरदार धक्का-मुक्की के बीच पूरा माहौल हंगामेदार हो जाता है। डिब्बे में मौजूद अन्य यात्री इस अचानक हुए झगड़े को देखकर हैरान रह जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
स्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
बच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
ओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
उफनती नदी में बह गई कार, छत पर फंसे लोगों को नाव से बचाया गया; वायरल वीडियो देख दहल गए लोग
इसी बीच ऊपर वाली बर्थ पर लेटा एक लड़का बीच-बचाव के लिए आगे आता है, लेकिन उसका दखल उसे ही भारी पड़ जाता है। लड़ाई कर रही लड़कियों में से एक उसे पकड़कर नीचे खींच लेती है और फिर उसकी भी जमकर पिटाई कर देती है। यह नजारा देखकर कुछ यात्री चौंक जाते हैं, तो कुछ लोग हंसने लगते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : ब्रिटिश शख्स ने छुए 89 साल की परदादी के पैर, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल
कुछ लोगों ने किए फनी कमेंट, तो कुछ ने जताई चिंता
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे हाथों-हाथ ले लिया और मजेदार प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। किसी ने इसे “लाइव एक्शन फिल्म” बताया तो किसी ने लिखा, “बीच में पड़ोगे तो यही होगा।”
कई लोगों ने इसे अब तक के सबसे फनी वायरल वीडियो में से एक कहा, जबकि कुछ यूजर्स ने ट्रेन यात्रा की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई। यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कहा नहीं जा सकता।
