प्रसाद में छिपा है सुख-समृद्धि का राज! 35 लाख में नीलाम हुआ बालापुर का लड्डू, बना एक नया एक रिकॉर्ड

Laddu auction: बालापुर गणेश को चढ़ाए जाने वाले लड्डू की नीलामी ने एक नया इतिहास रच दिया है। इस साल यह लड्डू सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 35 लाख रुपये की भारी कीमत में बिका है।
प्रसाद में छिपा है सुख-समृद्धि का राज! 35 लाख में नीलाम हुआ बालापुर का लड्डू, बना एक नया एक रिकॉर्ड
35 लाख में नीलाम हुआ बालापुर का लड्डू
Updated on

Laddu from Balapur Was Sold For 35 Lakh Rupees: तेलंगाना के हैदराबाद में प्रसिद्ध गणेश उत्सव की शान माने जाने वाला बालापुर गणेश लड्डू इस साल भी सुर्खियों में रहा। परंपरा के मुताबिक हर साल बालापुर गणेश को चढ़ाए जाने वाले लड्डू की नीलामी होती है और भक्त इसे शुभ और समृद्धि का प्रतीक मानते हैं। इस बार हुई बोली में यह लड्डू 35 लाख रुपये की भारी कीमत पर बिका, जो कि एक नया रिकॉर्ड है।

बताया जा रहा है कि, बालापुर गणेश को चढ़ाए जाने वाले लड्डू की नीलामी की परंपरा पुरानी है। इस नीलामी ने शनिवार को एक नया इतिहास रच दिया। यह लड्डू 35 लाख रुपये में नीलाम हुआ।  पिछले साल के 30,01,000 रुपये के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए जोरदार बोलियों का सिलसिला शुरू कर दिया था।

किसने खरीदा 35 लाख का लड्डू

बालापुर में लड्डू की नीलामी मूर्ति की औपचारिक यात्रा के बाद आयोजित की गई, जो गणेश विसर्जन उत्सव के शुभारंभ का प्रतीक है। इस बार बोली में कई व्यापारी और स्थानीय लोग शामिल हुए। लेकिन करमनघाट निवासी लिंगाला दशरथ गौड़ ने सभी बोलीदाताओं को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की। अंत में इस लड्डू 35 लाख रुपये में खरीदा गया। खरीदार का कहना है कि यह सिर्फ आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि पूरे गांव और समाज की खुशहाली के लिए भी शुभ है।

लड्डू की नीलामी की परंपरा पुरानी
लड्डू की नीलामी की परंपरा पुरानी

क्यों है खास बालापुर का लड्डू?

  • यह लड्डू करीब 21 किलो का होता है।
  • लगभग दो फीट ऊंचे और सोने के मुकुट से सजा होता है।
  • भक्त मानते हैं कि इस लड्डू को खरीदने से घर-परिवार और कारोबार में उन्नति होती है।
  • 1994 में पहली बार बालापुर लड्डू की नीलामी हुई थी, तब इसकी कीमत मात्र 450 रुपये लगी थी।
  • धीरे-धीरे इसकी कीमत लाखों में पहुंच गई और अब यह करोड़ों की चर्चा तक पहुंच चुकी है।
  • स्थानीय लोगों का कहना है कि, इस लड्डू को खाने से शरीर की सभी बीमारियां खत्म हो जाती हैं।
  • लड्डू के घर में आने से आपके घर में सुख-शांति बनी रहती है। भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है।

परंपरा और उत्साह

हर साल हजारों लोग बालापुर गणेश की शोभायात्रा और लड्डू नीलामी को देखने पहुंचते हैं। यह आयोजन अब न केवल धार्मिक उत्सव बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक गौरव का प्रतीक बन चुका है।

भारी पुलिस बल तैनात

नीलामी के दौरान मुख्य पंडाल से आधा किलोमीटर के दायरे में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। बैरिकेड्स और सुरक्षा कर्मियों ने भीड़ और यातायात को नियंत्रित किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com