सूरत में आवारा कुत्तों का हमला, दो साल की बच्ची गंभीर घायल, वीडियो वायरल

Surat Stray Dog Attack : सूरत में पार्किंग एरिया के बाहर दो साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों के हमले का वीडियो वायरल हो गया है, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है।
A two-year-old girl was injured in a stray dog attack in Surat, and the viral video has shocked social media users.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Dog Attack Child Injured : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जो लोगों को अंदर तक हिला देती हैं। हाल ही में Surat से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है।

2 साल की बच्चे पर कुत्तों का हमला

वीडियो के मुताबिक, एक दो साल की बच्ची पार्किंग एरिया में खेल रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति स्कूटर लेकर बाहर निकलता है, जिससे पार्किंग का गेट खुला रह जाता है। बच्ची जमीन पर बैठकर खेल रही होती है और स्कूटर सवार के जाने के बाद वह धीरे-धीरे गेट की ओर बढ़ती दिखाई देती है।

जैसे ही बच्ची गेट के बाहर पहुंचती है, अचानक आवारा कुत्तों का झुंड तेजी से उसकी ओर दौड़ता है और उस पर हमला कर देता है। वीडियो में दिख रहा दृश्य बेहद दर्दनाक है। बच्ची जमीन पर गिर जाती है और कुत्ते उसे नोचने लगते हैं। आसपास मौजूद लोगों के पहुंचने तक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। घटना की अचानकता और हमले की तीव्रता ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग

यह वीडियो X पर DeshGujarat नामक अकाउंट से 11 फरवरी 2026 को शेयर किया गया। पोस्ट के अनुसार, हमले में बच्ची घायल हुई है। वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है और यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कई लोगों ने शहरों में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या पर चिंता जताई है और प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जल्द समाधान जरूरी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com