Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कभी महीने में होती थी ₹13 लाख की कमाई, अब बचते हैं सिर्फ ₹1 लाख; डोसा रेस्टोरेंट मालिक की कहानी वायरल

Viral Business Story : ठाणे के एक डोसा रेस्टोरेंट मालिक ने वायरल वीडियो में अपने बिजनेस की असली तस्वीर साझा की। उन्होंने बताया कि कभी उनकी दुकान का मासिक राजस्व 12-13 लाख रुपये तक पहुंच गया था।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 19, 2026 | 08:02 PM

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Restaurant Revenue : अपना कारोबार शुरू करने का सपना कई लोग देखते हैं, लेकिन इसके पीछे की चुनौतियां अक्सर सामने नहीं आ पातीं। सोशल मीडिया पर इन दिनों ठाणे के एक डोसा रेस्टोरेंट मालिक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने फूड बिजनेस की वास्तविक तस्वीर लोगों के सामने रखी है।

कंटेंट क्रिएटर उत्कर्ष वर्मा से बातचीत के दौरान बेन्ने रश (Benne Rush) रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि शुरुआती दौर में उनकी दुकान का मासिक राजस्व 12 से 13 लाख रुपये तक पहुंच गया था।

हालांकि समय के साथ ग्राहकों की संख्या कम हुई और अब सभी खर्चों के बाद उनके पास करीब 1 लाख रुपये प्रति माह ही बच पाते हैं। यह वीडियो एक्स पर @2Varalakshmi नाम के अकाउंट से भी शेयर किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO

मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल

ऑटो नहीं, चलता-फिरता सुपरमार्केट! सामान से पूरी तरह ढका वाहन देख लोग रह गए हैरान

बारिश में फंसी मां कुतिया और उसके नवजात पिल्लों को दंपति ने दिया सहारा, इंसानियत भरा वीडियो वायरल

Average Dosa shop generates
₹12 Lakh a month. Most people think he’s rich.
Here is the actual truth : pic.twitter.com/CYDOXqjbWX
— Vara Tweets 🪷 (@2Varalakshmi) July 18, 2026

₹13 लाख की कमाई से ₹1 लाख पर पहुंचा डोसा व्यापारी

बातचीत के दौरान रेस्टोरेंट मालिक ने बताया कि हर महीने दुकान का करीब 1 लाख रुपये किराया, 1.5 लाख रुपये कर्मचारियों के वेतन पर खर्च होता है। इसके अलावा बिजली बिल, कच्चा माल और अन्य परिचालन खर्चों को जोड़ने पर कुल मासिक खर्च लगभग 4 लाख रुपये तक पहुंच जाता है।

उनका कहना है कि गर्मियों में ग्राहकों की संख्या कम होने से कारोबार प्रभावित होता है, जबकि सर्दियों में बिक्री फिर बढ़ जाती है। इसके बावजूद उन्होंने कहा कि वे नौकरी करने के बजाय अपना व्यवसाय चलाना ही पसंद करते हैं।

जब उनसे नौकरी छोड़कर बिजनेस शुरू करने की सोच रखने वालों के लिए सलाह मांगी गई, तो उन्होंने कहा, “अगर आपके मन में अपना कुछ करने का सपना है, तो जरूर कोशिश करें। शुरुआत में असफलता मिल सकती है, लेकिन लगातार प्रयास करने वालों को एक दिन सफलता जरूर मिलती है।”

ये खबर भी पढ़ें : 13 साल का बच्चा पहुंचा DM के दरबार, बेबाक शिकायत सुन अधिकारी भी रह गए हैरान; जांच में सामने आई पूरी कहानी

रेवेन्यू और प्रॉफिट के अंतर को लेकर चर्चा छिड़ गई

वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर रेवेन्यू (Revenue) और प्रॉफिट (Profit) के अंतर को लेकर चर्चा छिड़ गई। कई यूजर्स ने कहा कि 12 लाख रुपये मासिक राजस्व और 1 लाख रुपये के मुनाफे में फर्क समझना जरूरी है। एक यूजर ने लिखा, “वह सिर्फ कमाई नहीं कर रहे, बल्कि कई लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं।”

दूसरे ने कहा कि अगर 1 लाख रुपये शुद्ध मुनाफा है, तब भी यह छोटे व्यवसाय के हिसाब से अच्छी उपलब्धि है। वहीं कुछ लोगों ने खर्च और मुनाफे के आंकड़ों पर सवाल भी उठाए। हालांकि वायरल वीडियो में बताए गए राजस्व और मुनाफे के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

Thane dosa restaurant owner reveals monthly revenue profit business reality viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2026 | 08:02 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.