तेज रफ्तार ट्रक ढाबे में घुसा, CCTV वीडियो देख दहल उठे लोग; ड्राइवर की लापरवाही पर नाराजगी जताई
Speeding Truck Accident : हाईवे किनारे बने एक ढाबे में तेज रफ्तार ट्रक अचानक घुस गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई और वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे चमत्कारिक बचाव बता रहे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Highway Truck Crash : हाईवे किनारे बने एक ढाबे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार में आया एक ट्रक अचानक एंट्रेंस तोड़ते हुए अंदर घुस गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में देखा जा सकता है कि ढाबे के बाहर सामान्य माहौल है।
कुछ लोग बैठे हैं और एक शख्स गेट के पास खड़ा दिखाई देता है। तभी अचानक सड़क की ओर से आता एक भारी ट्रक बेकाबू होकर सीधे ढाबे के अंदर घुस जाता है। यह सब कुछ महज कुछ सेकंड में हो जाता है और वहां मौजूद लोगों की सांसें थम जाती हैं।
बेकाबू ट्रक ढाबे के अंदर घुसा
वीडियो में साफ दिखता है कि ट्रक हाईवे से मुड़ते हुए सीधे ढाबे के मुख्य गेट से टकराता है। टक्कर इतनी जोरदार होती है कि टेबल-कुर्सियां हिल जाती हैं और धूल का गुबार उठता दिखाई देता है।
सम्बंधित ख़बरें
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
स्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
बच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
ओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
गेट के सामने खड़ा व्यक्ति फुर्ती दिखाते हुए तुरंत अंदर की ओर भाग जाता है। अगर वह एक पल भी देर करता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। यही वजह है कि कई लोग इस घटना को चमत्कार बता रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें : शादी की खुशियां पल में बदलीं हादसे में, बारात में चल रही दुल्हे की कार खेत में पलटी
लोगों ने ड्राइवर की लापरवाही पर नाराजगी जताई
गनीमत रही कि ट्रक की चपेट में कोई नहीं आया और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि, इस घटना ने हाईवे पर तेज रफ्तार और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
सोशल मीडिया पर लोग ट्रक ड्राइवर की लापरवाही पर नाराजगी जता रहे हैं, जबकि कुछ इसे किस्मत का खेल बता रहे हैं। कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स लिख रहे हैं कि “ऊपरवाले ने बचा लिया” और “एक सेकंड इधर-उधर होता तो सब खत्म हो जाता।”
