यूपी के सोनभद्र में टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! महिला वकील और परिवार की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल
Toll Plaza Violence : यूपी में टोल शुल्क को लेकर हुई मामूली बहस ने हिंसक रूप ले लिया। टोल प्लाजा पर तैनात कर्मियों और कथित गुंडों ने महिला वकील आरती पांडे और उनके परिवार के साथ जमकर मारपीट की।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Woman Lawyer Beaten : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक बेहद शर्मनाक और आक्रोश पैदा करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों और कथित गुंडों ने महिला वकील और उनके परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता का नाम आरती पांडे है, जो अपने परिवार के साथ कार से यात्रा कर रही थीं। टोल शुल्क को लेकर कर्मचारियों से उनकी हल्की बहस हो गई, लेकिन कुछ ही देर में हालात बिगड़ते चले गए और बात हाथापाई से सीधी लाठी-डंडों तक पहुंच गई।
यूपी के सोनभद्र में टोलकर्मियों ने महिला वकील और उनके परिवार के साथ की मारपीट. वकील आरती पांडे अपने परिवार के साथ थी, जब टोल पर बहस हुई. फिर टोल पर मौजूद गुंडों ने महिला वकील और उनके परिवार के साथ जमकर मारपीट की. जिनमें कई ग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है. बाराबंकी के हैदरगढ़… pic.twitter.com/UPsZMq0ut2 — Priya singh (@priyarajputlive) February 1, 2026
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
महिला होने का भी नहीं रखा लिहाज
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टोल प्लाजा पर मौजूद कई लोग मिलकर आरती पांडे और उनके परिजनों पर हमला कर रहे हैं। हमलावरों ने महिला होने का भी कोई लिहाज नहीं किया और खुलेआम मारपीट करते नजर आए।
परिवार के सदस्य महिला वकील को बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन भीड़ के सामने वे बेबस दिखाई दिए। इस बर्बर हमले में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
ये खबर भी पढ़ें : 10 रुपये दो, शिवलिंग का आशीर्वाद लो! नन्हे बच्चे का ‘धार्मिक सेवा केंद्र’ वीडियो हुआ वायरल
वीडियो वायरल होते ही फूटा लोगों का गुस्सा
घटना का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कई यूजर्स ने इस घटना को कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल बताया है। एक यूजर ने लिखा कि आज के दौर में जब लगभग हर वाहन पर फास्टैग लगा है, तब टोल प्लाजा पर इस तरह की हिंसा बेहद निंदनीय है।
वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि जब कानून की रक्षा करने वाले वकील ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक की सुरक्षा का क्या हाल होगा। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई करे और टोल ठेकेदार व दोषियों पर बीएनएस की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया जाए।
