10 रुपये दो, शिवलिंग का आशीर्वाद लो! नन्हे बच्चे का ‘धार्मिक सेवा केंद्र’ वीडियो हुआ वायरल

Viral Religious Video : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक नन्हा बच्चा पूरे आत्मविश्वास के साथ लोगों से 10 रुपये लेकर शिवलिंग का आशीर्वाद देता नजर आ रहा है।
A viral video of a child taking ₹10 for giving blessings at a Shivling has sparked a debate on faith and religious business.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Religion Viral Controversy : सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आ ही जाता है, जिसे देखकर लोग पहले हैरान होते हैं और फिर बहस करने लगते हैं। इस बार वायरल हुआ एक वीडियो, जिसमें एक नन्हा बालक पूरे आत्मविश्वास के साथ ‘धार्मिक सेवा केंद्र’ चलाता नजर आ रहा है।

वीडियो में बच्चा साफ शब्दों में नियम तय करता दिखता है- आशीर्वाद चाहिए तो 10 रुपये देने होंगे। महिलाएं कतार में खड़ी होकर शिवलिंग का आशीर्वाद लेने आती हैं और बच्चा बिना झिझक पैसे लेकर उनकी ‘सेवा’ करता दिखाई देता है।

मासूमियत या आस्था का व्यापार?

वीडियो में दिख रहा है कि बच्चा पहले भक्तों से 10 रुपये लेता है, फिर शिवलिंग को छूकर महिलाओं के सिर पर हाथ रख देता है। इस पूरे दृश्य ने सोशल मीडिया यूजर्स को दो हिस्सों में बांट दिया है।

एक तरफ लोग बच्चे की मासूम समझदारी और देसी जुगाड़ को देखकर हंस रहे हैं, तो दूसरी तरफ कई यूजर्स इसे धर्म के नाम पर हो रहे व्यापार का उदाहरण बता रहे हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि इतनी छोटी उम्र में बच्चे को इस तरह की ‘ड्यूटी’ पर किसने बैठाया और इसके पीछे कौन लोग हैं।

यूजर्स ने उठाए तीखे सवाल

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर armaan_khoshya_006 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों बार देखा और हजारों बार लाइक किया जा चुका है। कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा- “धर्म को धंधा बना दिया गया है।” दूसरे ने सवाल उठाया- “इस बच्चे को वहां किसने खड़ा किया है?”

वहीं कुछ लोगों ने इसे आस्था का मजाक बताते हुए नाराजगी जाहिर की। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब धार्मिक स्थलों से जुड़े ऐसे वीडियो सामने आए हों, लेकिन इस वायरल क्लिप ने एक बार फिर श्रद्धा और उसके इस्तेमाल को लेकर समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com