ढोल, मंजीरा और तबले की जबरदस्त ताल पर बना ‘सैयारा भजन’, सुनते ही झूम उठेंगे आप, VIDEO वायरल
Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर ‘सैयारा’ का एक नया भजन वर्जन सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो को देखकर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
वायरल वीडियो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Saiyaara Funny Video Viral: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक नया ट्रेंड जमकर वायरल हो रहा है। कुछ समय पहले तक हर तरफ बॉलीवुड फिल्म का गाना ‘सैयारा’ छाया हुआ था। फिल्म के गाने ने दर्शकों का दिल जीत लिया था और बॉक्स ऑफिस पर भी बंपर कमाई की थी। लेकिन इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के मीम्स, मजेदार रीक्रिएशन्स और यूजर्स के मनोरंजक रिएक्शन्स भी सामने आए थे। अब हाल ही में ‘सैयारा’ का एक नया भजन वर्जन सामने आया है, जिसने सबको ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया है।
दरअसल, इस नए भजन वर्जन को इंस्टाग्राम पर ‘kartik_tabla_official’ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में एक गायिका हारमोनियम की मधुर धुन के साथ गाना शुरू करती है। जैसे ही वह बोलती हैं, ‘तू पास है मेरे पास है जैसे मेरा कोई…’, तुरंत वीडियो में मौजूद लोग झूमने लगते हैं। इसके बाद मंजीरा, तबला और पियानो की ताल पर जैसे-जैसे भजन आगे बढ़ता है, लोगों की मस्ती और उत्साह बढ़ता चला जाता है।
‘सैयारा’ गाने के नए भजन वर्जन ने मचाया धमाल
इस नए भजन वर्जन में गाने की मूल धुन से काफी अलगाव नजर आता है। जहां ओरिजिनल सैयारा एक रोमांटिक गाना था, वहीं यह वर्जन भक्तिमय अंदाज में तैयार किया गया है। लोगों का कहना है कि इसे सुनकर ऐसा लग रहा है मानो एकदम नया अनुभव हो। सोशल मीडिया पर लोग इसे बेहद पसंद कर रहे हैं और जमकर लाइक, कमेंट और शेयर कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘एक दूल्हा, तीन दुल्हन’! यूपी की तीन बहनों की शादी का VIDEO वायरल, सच जानकर लोग रह गए हैरान
₹55 हजार का ट्राइपॉड टूटा, एयरलाइन ने दिए सिर्फ ₹5 हजार! फिल्ममेकर का VIDEO वायरल, लोगों ने उठाए सवाल
अमेरिका में बिंदी लगाने पर भारतीय मूल की डॉक्टर के साथ हुआ नस्लभेद, VIDEO हुआ वायरल
पहली कमाई से बेटे ने पिता को दिया खास सरप्राइज, जूते पहनाते ही भावुक हुए पापा; VIDEO ने जीता लोगों का दिल
अब तक इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा 68 हजार लाइक्स और करीब 21 हजार कमेंट्स भी आए हैं। यूजर्स ने अपने कमेंट्स में इसे ‘सैयारा हैप्पी वर्जन’ बताते हुए भरपूर मनोरंजन किया। कई लोगों ने डांस इमोजी पोस्ट किए और गाने के साथ झूमने की प्रतिक्रिया दी।
ये भी पढ़ें- ‘जान दे दूंगी पर…’ बहू ने मोबाइल टॉवर पर चढ़कर काटा गदर, बिहार से आया हाई वोल्टेज ड्रामा का VIDEO
फैंस ने भजन वर्जन को बताया मजेदार
इस नए भजन वर्जन की खासियत यह है कि गाने के भाव को पूरी तरह से अलग अंदाज में पेश किया गया है। जहां पहले यह एक रोमांटिक ट्रैक था, वहीं अब इसे भक्तिमय वाइब से सजाया गया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे बेहद मजेदार बताया और बड़े उत्साह के साथ इसका मजा लिया।
