रुद्रपुर में स्कॉर्पियो घुसाई शराब की दुकान के अंदर, CCTV वीडियो पर भड़की इंटरनेट की पब्लिक
Scorpio Car Inside Liquor Shop : उत्तराखंड के रुद्रपुर में काशीपुर रोड स्थित एक शराब की दुकान में सफेद स्कॉर्पियो कार घुसाने का 57 सेकंड का CCTV वीडियो वायरल हो गया है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Scorpio Car Inside Liquor Shop Viral Video : उत्तराखंड के रुद्रपुर से सामने आए एक CCTV वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। काशीपुर रोड स्थित एक शराब की दुकान में कुछ युवक अपनी सफेद रंग की स्कॉरपियो कार को सीधे अंदर तक ले गए।
57 सेकंड के वायरल क्लिप में दिखता है कि दुकान के बाहर सामान्य भीड़ खड़ी है। तभी अचानक स्कॉर्पियो गेट पार करते हुए धीरे-धीरे दुकान के भीतर घुसने लगती है। यह नजारा देखकर वहां मौजूद ग्राहक और कर्मचारी हैरान रह जाते हैं।
Scorpio being driven straight inside a wine shop on Kashipur Road, leaving employees and customers stunned. Bro went to take his happy meal through Drive Thru 😭😭😭😭
pic.twitter.com/eYJmnQgukD — Godman Chikna (@Madan_Chikna) February 26, 2026
सम्बंधित ख़बरें
IITian की एक सलाह ने छेड़ दी बहस, बोला- जहां कंपनी खुद को परिवार कहे, वहां नौकरी मत करो
बस रोकने के लिए चलती बस के सामने जा खड़ा हुआ युवक, अगले ही पल लगी जोरदार टक्कर; वीडियो देख सहमे लोग
पड़ोसी की बालकनी में झांकने के लिए जान जोखिम में डाल बैठा शख्स! वीडियो देख भड़के लोग
कार्डबोर्ड से बना डाली वॉशिंग मशीन! नाइजीरियाई युवक का कमाल देख दंग रह गए लोग
शराब की दुकान में घुसा दी गाड़ी
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि ड्राइवर गाड़ी रोकने के बजाय और अंदर बढ़ाता है। जब दुकान के कर्मचारियों ने विरोध किया, तब जाकर वह कार को बैक करता है और बाहर खड़ी कर देता है।
गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लेकिन जिस तरह से गाड़ी को अंदर ले जाया गया, उसने लापरवाही और दिखावे की संस्कृति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये खबर भी पढ़ें : बीच सड़क पुलिस से भिड़े अधेड़ शख्स का वीडियो वायरल, एक मुक्के में पुलिसकर्मी को गिराया
वीडियो देख भड़के लोग
वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट यूजर्स भड़क उठे। कई लोगों ने स्कॉर्पियो और थार जैसी एसयूवी गाड़ियों के चालकों पर तंज कसा। किसी ने लिखा कि ड्राइवर को लगा होगा यहां ‘ड्राइव-इन’ सुविधा है, तो किसी ने कहा कि ऐसी हरकतें सड़क सुरक्षा के लिए खतरा हैं।
आम लोगों का कहना है कि प्रशासन को CCTV के आधार पर वाहन की पहचान कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं।
