Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

12 घंटे की नौकरी, 50 रुपये मजदूरी और आज एयरलाइन ग्राउंड स्टाफ, रोहन अहिरे की संघर्ष भरी रील वायरल

Inspirational Story : महाराष्ट्र के रोहन अहिरे की संघर्ष भरी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल। 12 घंटे की नौकरी में 50 रुपये कमाने से लेकर एयरलाइन ग्राउंड स्टाफ बनने तक का सफर लोगों के लिए प्रेरणा।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jan 12, 2026 | 08:55 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Viral Motivational Video : निराशा और अवसाद आज की तेज रफ्तार जिंदगी में युवाओं के साथ-साथ चलते नजर आते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो हालात चाहे जैसे हों, हार मानने का नाम नहीं लेते। ऐसे ही एक शख्स हैं रोहन अहिरे, जिनकी संघर्ष भरी जिंदगी की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

रोहन की कहानी ने लोगों का दिल छुआ

रोहन आज भले ही एक एयरलाइन कंपनी में ग्राउंड स्टाफ के तौर पर काम कर रहे हों, लेकिन उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। एक समय ऐसा भी था जब रोहन को 12 घंटे काम करने के बदले सिर्फ 50 रुपये रोज की मजदूरी मिलती थी। बेहद कम उम्र से जिम्मेदारियों का बोझ उठाने वाले रोहन ने कभी हालात को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।

बताया जाता है कि रोहन महाराष्ट्र के उल्हासनगर के रहने वाले हैं और उन्होंने महज 12 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था। नौकरी के साथ-साथ उन्होंने आईटीआई की पढ़ाई की और एपरेंटिसशिप भी पूरी की। कठिन मेहनत, लगातार सीखने की चाह और खुद पर भरोसे ने धीरे-धीरे उन्हें उस मुकाम तक पहुंचा दिया, जहां आज वे एक सम्मानजनक नौकरी कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : हाईवे पर खौफनाक हादसा! पिकअप में रखे LPG सिलेंडर एक के बाद एक बम की तरह फटे, वीडियो देख सहमे लोग

अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता जरूर मिलती है

रोहन की कहानी तब लोगों के सामने आई

Rohan Ahire viral reel, Inspirational struggle story India, Airline ground staff journey, Viral motivational video, Youth inspiration reel, Success story India

जब उन्होंने अपनी एयरलाइन ग्राउंड स्टाफ की यूनिफॉर्म में एक सादी लेकिन बेहद असरदार रील बनाई। इस रील में उन्होंने बिना किसी दिखावे के अपने संघर्ष और आज की पहचान को दिखाया, जिसने लोगों के दिल को छू लिया।

सोशल मीडिया पर यह रील तेजी से वायरल हो रही है। यूजर्स कमेंट सेक्शन में रोहन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कोई उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणा बता रहा है तो कोई उनकी मेहनत और धैर्य को सलाम कर रहा है।

कई लोगों का कहना है कि रोहन की कहानी यह साबित करती है कि हालात चाहे जैसे भी हों, अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता जरूर मिलती है। रोहन अहिरे की यह कहानी आज के युवाओं के लिए एक मजबूत संदेश है कि संघर्ष अस्थायी होता है, लेकिन हौसला आपको आगे जरूर ले जाता है।

Rohan ahire struggle story airline ground staff viral reel inspiration

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 12, 2026 | 08:55 PM

Topics:  

  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.