दोस्ती हो तो ऐसी! शख्स ने दोस्तों के लिए एक साथ खरीदे 10 iPhone, 14.70 लाख का बिल देखकर घूम गया दिमाग

Man Buys 10 iPhones : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक शख्स अपने दोस्तों के लिए एक साथ 10 iPhone खरीदता नजर आया। 14.70 लाख का बिल देखकर यूजर्स हैरान रह गए।
A man buying 10 iPhones at once for his friends has left social media users stunned.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

iPhone For Friends : आज के समय में अगर कोई व्यक्ति खुद के लिए भी आईफोन खरीदने की सोचता है, तो वह कीमत को लेकर कई बार विचार करता है। एक फोन के लिए डेढ़ लाख रुपये खर्च करना हर किसी के बस की बात नहीं होती।

लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों की सोच ही पलट कर रख दी है, जहां एक शख्स ने अपने लिए नहीं बल्कि अपने दोस्तों के लिए एक साथ 10 आईफोन खरीद डाले।

10 दोस्तों के लिए खरीदे 10 आईफोन

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने दोस्तों के साथ मोबाइल स्टोर पर मौजूद है। दोस्त उससे बार-बार कहते हैं कि एक बार और सोच ले, लेकिन वह पूरे आत्मविश्वास के साथ कहता है, “सोच लिया भाई, तू फोन ले, मैं दिला रहा हूं।”

इसके बाद वह सेल्समैन से आईफोन की गिनती करवाता है, जो पूरे 10 निकलते हैं। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं। सबसे चौंकाने वाला पल तब आता है जब बिल सामने रखा जाता है। वीडियो में सेल्समैन बताता है कि 10 आईफोन का कुल बिल 14 लाख 70 हजार रुपये हुआ है।

यह सुनते ही शख्स के साथ खड़ा उसका दोस्त माथा पकड़कर हैरानी जताने लगता है। बिल के हिसाब से एक आईफोन की कीमत करीब 1 लाख 47 हजार रुपये पड़ती है। इतनी भारी रकम चुकाने के बावजूद उस शख्स के चेहरे पर किसी तरह की चिंता या झिझक नजर नहीं आती।

सभी के दोस्त इतने पैसे वाले नहीं होते

वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि ये फोन iPhone 17 Pro Max हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन दोस्तों के लिए इस तरह खुलकर खर्च करना सोशल मीडिया यूजर्स को काफी हैरान कर रहा है। यह वीडियो एक्स (X) प्लेटफॉर्म पर @Tahkeek_KSA नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सभी के दोस्त इतने पैसे वाले नहीं होते।” दूसरे ने कहा, “ये तो पब्लिक को बेवकूफ बनाने का तरीका लग रहा है।” वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा, “पता नहीं मेरा दोस्त ऐसा कब करेगा।”

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com