वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Rain Train Door Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन दिनों लोगों को भावुक कर रहा है। बारिश की बूंदों के बीच रिकॉर्ड हुआ यह दृश्य एक ऐसी सच्चाई को सामने लाता है, जिससे हर रोज लाखों लोग जूझते हैं।
भीड़भाड़, समय की कमी और काम की मजबूरी- इन सबके बीच फंसे यात्रियों की हालत इस वीडियो में साफ नजर आती है। यह सिर्फ एक वायरल क्लिप नहीं, बल्कि आम जिंदगी की एक कड़वी हकीकत है।
पैसा बहुत मेहनत से कमाया जाता है। इस वीडियो में देखिए कैसे बारिश में भीगते हुवे सफ़र करना पड़ रहा है।pic.twitter.com/KOBUKRaxop — Dawn (@Mahtoji_007) March 21, 2026
वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन पूरी तरह से खचाखच भरी हुई है और अंदर खड़े होने तक की जगह नहीं बची है। ऐसे में कई यात्री दरवाजे पर खड़े हैं, जबकि कुछ लोग बाहर लटककर सफर कर रहे हैं। लगातार हो रही बारिश ने हालात को और खतरनाक बना दिया है।
एक शख्स दरवाजे से बाहर लटककर भीगते हुए सफर करता नजर आता है, जो किसी तरह खुद को संभालकर खड़ा है। ठंड और फिसलन के बीच उसका संतुलन बनाए रखना साफ तौर पर जोखिम भरा दिखता है। हालांकि, यह वीडियो किस जगह का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
ये खबर भी पढ़ें : ईद के लिए सिलवाया कुर्ता निकला ‘उल्टा’, दर्जी की गलती पर वायरल हुआ वीडियो
इस पूरे दृश्य से साफ है कि सीट न मिलना यात्रियों के लिए कितनी बड़ी समस्या बन जाता है। रोज काम पर पहुंचने की मजबूरी और समय की पाबंदी उन्हें ऐसे खतरनाक सफर के लिए मजबूर कर देती है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Mahtoji_007 नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वायरल वीडियो पर लोग भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे आम आदमी की हकीकत बताया, तो कुछ ने चिंता जताई कि इस तरह का सफर कभी भी बड़े हादसे में बदल सकता है।