वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Inside Out Eid Kurta Funny Video : सोशल मीडिया पर हर दिन कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो लोगों को हंसाने के साथ-साथ हैरान भी कर देते हैं। कभी बच्चों की मासूम हरकतें वायरल होती हैं तो कभी किसी की अजीबोगरीब गलती चर्चा में आ जाती है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दर्जी की गलती ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
The most tragic video of Eid 🤣 pic.twitter.com/hHCUT7pRaF — PunsterX (@PunsterX) March 23, 2026
दरअसल, एक शख्स ने ईद के मौके पर पहनने के लिए दर्जी को कुर्ता सिलने के लिए कपड़ा दिया था। लेकिन जब कुर्ता तैयार होकर आया तो उसे देखकर वह खुद भी हैरान रह गया। वीडियो में दिखाया गया है कि दर्जी ने कुर्ते को पूरी तरह उल्टा सिल दिया।
यानी जो हिस्सा अंदर होना चाहिए था, उसे बाहर कर दिया गया और बाहर वाला हिस्सा अंदर कर दिया गया। यह अजीब गलती देखने के बाद शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : ट्रेन में दिखी गजब की कला, कठपुतली की बातें सुन यात्री हुए हंस-हंस के लोटपोट; वीडियो हुआ वायरल
इस वायरल वीडियो को X (पहले ट्विटर) पर @PunsterX नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो के साथ मजाकिया कैप्शन लिखा गया है- ‘ईद का सबसे दुखद वीडियो।’ सोशल मीडिया पर इसे हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर तरह-तरह के मजेदार रिएक्शन भी आ रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा कि उसके साथ भी ऐसा ही हुआ था, जबकि दूसरे ने मजाक में कहा कि ‘उल्टा भी इतना बुरा नहीं लग रहा है।’ कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों के लिए हंसी का कारण बन गया है।