Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मथुरा शादी में फायरिंग कांड: आरोपी पार्षद प्रतिनिधि फरार, रेंज रोवर जब्त

Mathura Wedding Fight Viral Video : मथुरा में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, फायरिंग के बाद पुलिस ने आरोपी की रेंज रोवर जब्त कर ली है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Mar 23, 2026 | 04:53 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mathura Wedding Firing Case : मथुरा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां शादी समारोह में हुआ विवाद हिंसा में बदल गया। घटना के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी पार्षद प्रतिनिधि की लग्जरी Range Rover कार को जब्त कर लिया है।

हालांकि, घटना के एक हफ्ते बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

शादी में हुई हिंसक झड़प, पिस्टल से कई राउंड फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, यह मामला कोतवाली क्षेत्र की जनकपुरी कॉलोनी स्थित राम सिया वाटिका का है। 12 मार्च की रात करीब 12 बजे शादी समारोह के दौरान शराब को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ।

देखते ही देखते यह हिंसक झगड़ा हो गया और दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इसी दौरान पार्षद पति तिलकवीर अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ये खबर भी पढ़ें : स्वीडन की जेल देख हैरान हुए लोग, बोले- IIT-AIIMS हॉस्टल से भी बेहतर! वीडियो हुआ वायरल

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लिया एक्शन

फायरिंग में भरतपुर की रहने वाली महिला कविता घायल हो गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पार्षद पति समेत 9 नामजद और 32 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही, आरोपी के पिस्टल, रिवॉल्वर और रायफल के लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश की गई है।

पुलिस ने आरोपी के घर से दो गाड़ियां पहले ही जब्त कर ली थीं और अब उसकी रेंज रोवर भी कब्जे में ले ली गई है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसका मोबाइल बंद होने के कारण लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 16 मार्च को अदालत में जमानत याचिका दाखिल की है, जिस पर 27 मार्च को सुनवाई होगी।

Mathura wedding firing case councillor representative range rover seized police action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 23, 2026 | 04:53 PM

Topics:  

  • fight In Wedding
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.