वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Goa Beach Car Stuck Viral Video : गोवा के वागेटर बीच से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां गुजरात के एक टूरिस्ट की लग्जरी फॉर्च्यूनर समुद्र में डूबते-डूबते बच गई।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद के रहने वाले कार मालिक अंजुना-वागेटर इलाके के एक होटल में ठहरे हुए थे, जहां से यह लापरवाही भरी घटना शुरू हुई।
अहमदाबाद की Fortuner गोवा के वागाटोर बीच पर हाई टाइड के दौरान समुद्र में फंस गई और बहने से बाल-बाल बची। गाड़ी रेत में फंस गई थी। JCB की मदद से उसे किसी तरह निकाला गया। समुद्र के इतने नजदीक गाड़ी लेकर जाना ही क्यों? pic.twitter.com/xtXHjZVgMv — Bhadohi Wallah (@Mithileshdhar) March 22, 2026
जानकारी के मुताबिक, टूरिस्ट ने अपनी कार की चाबी होटल के एक स्टाफ मेंबर को सौंप दी थी और गाड़ी धुलवाने के लिए पैसे भी दिए थे। लेकिन स्टाफ ने गाड़ी को किसी वॉशिंग सेंटर पर ले जाने के बजाय सुबह करीब 5:30 बजे सीधे बीच पर पहुंचा दिया।
हाथ में सिर्फ बाल्टी और मग लेकर उसने समुद्र के पानी से कार धोने की कोशिश की। इसी दौरान गाड़ी को पानी के और करीब ले जाया गया, लेकिन उसे हाई टाइड का अंदाजा नहीं था। कुछ ही देर में गीली रेत में फंसने के बाद समुद्र का पानी बढ़ता गया और गाड़ी के दरवाजों तक पहुंच गया। स्थिति गंभीर होते देख बाद में जेसीबी मशीन की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया।
ये खबर भी पढ़ें : मथुरा शादी में फायरिंग कांड: आरोपी पार्षद प्रतिनिधि फरार, रेंज रोवर जब्त
इस घटना के बाद गोवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुजरात में रजिस्टर्ड इस कार को अपनी हिरासत में ले लिया है, जो फिलहाल अंजुना पुलिस स्टेशन में खड़ी है।
साथ ही, लापरवाही बरतने वाले होटल स्टाफ को भी हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि गोवा के बीच पर गाड़ियां ले जाना खतरनाक हो सकता है, खासकर हाई टाइड के समय।