रेलवे स्टेशन पर ₹20 की पानी की बोतल को लेकर बवाल, पैसेंजर ने सवाल किया तो वेंडर ने दी धमकी! वीडियो वायरल

Passenger Vendor Dispute : बिहार के हाथीदह जंक्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। दावा है कि पानी की बोतल के ₹20 मांगने पर सवाल करने वाले पैसेंजर को वेंडर ने गाली और धमकी दी।
A railway vendor allegedly threatened a passenger after he questioned the ₹20 price of a water bottle.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Water Bottle Price Dispute : रेलवे स्टेशन पर पानी की बोतल खरीदते समय यात्रियों को अक्सर कीमत को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला बिहार के हाथीदह जंक्शन से सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अमरेश कुमार नाम का एक यात्री पानी की बोतल खरीदते समय वेंडर से उसकी कीमत को लेकर सवाल करता नजर आता है।

यात्री पूछता है कि अगर पानी ठंडा है तो क्या इसके लिए 20 रुपये देने होंगे। सवाल सुनते ही वेंडर कथित तौर पर भड़क जाता है। वह यात्री को धमकाते हुए वीडियो बनाने से रोकता है और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करता दिखाई देता है। यात्री जब उसकी धमकी पर सवाल करता है तो दोनों के बीच बहस और बढ़ जाती है।

'वीडियो बनाया तो आंख निकाल लेंगे'

वायरल क्लिप में वेंडर यात्री से कथित तौर पर कहता है कि वीडियो बनाने पर उसकी आंख निकाल देगा। इसके बाद यात्री भी उससे पूछता है कि क्या वह सच में ऐसा करेगा। इस पर वेंडर दुकान से बाहर निकलकर यात्री से भिड़ने की कोशिश करता दिखाई देता है। कुछ ही देर की यह घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। अमरेश कुमार ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

पोस्ट के मुताबिक, घटना हाथीदह जंक्शन की है और वेंडर पानी की बोतल के ज्यादा पैसे मांग रहा था। वीडियो शेयर होने के बाद यह तेजी से वायरल हो गया। करीब 21 घंटे में इसे 5 लाख से ज्यादा बार देखे जाने का दावा किया गया है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना और दाम को लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

लोगों ने रेलवे और IRCTC से की कार्रवाई की मांग

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने वेंडर के व्यवहार पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि अगर किसी यात्री को सामान की कीमत पर सवाल है तो उसे धमकाने या गाली देने के बजाय नियमों के मुताबिक जवाब दिया जाना चाहिए। कई यूजर्स ने रेलवे और IRCTC को टैग करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की।

कुछ लोगों ने यात्री को RPF से शिकायत करने की सलाह भी दी। वहीं, कमेंट्स में यह सवाल भी उठाया गया कि अगर वेंडर सही कीमत पर सामान बेच रहा था तो उसे वीडियो बनाने से रोकने और धमकी देने की जरूरत क्यों पड़ी। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग रेलवे से मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

A railway vendor allegedly threatened a passenger after he questioned the ₹20 price of a water bottle.
रोज सुबह दुकान के बाहर आवारा कुत्तों को बिस्किट खिलाता बच्चा, वीडियो देख लोगों ने की तारीफ
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com