महिला डॉक्टर ने अपनी शादी में अचानक बिमार हुए लोगों का किया इलाज, वीडियो ने जीता लोगों का दिल

Bride Doctor Video : शादी के लिए दुल्हन बनीं केरल की डॉक्टर शिरीन सुबैर ने अपनी शादी से पहले बीमार लोगों का इलाज कर लोगों का दिल जीत लिया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Kerala doctor Shireen Subair won hearts after treating sick people in her bridal attire before her wedding.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Doctor Wedding Viral Video : डॉक्टर का पेशा जिम्मेदारी और सेवा से जुड़ा होता है। कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है जब डॉक्टर को अपनी निजी जिंदगी से पहले मरीज की जरूरत को प्राथमिकता देनी पड़ती है। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिला है।

वीडियो में एक महिला डॉक्टर दुल्हन के जोड़े में पूरी तरह तैयार नजर आ रही हैं, लेकिन शादी की रस्मों में शामिल होने के बजाय वह बीमार लोगों की मदद करती दिखाई देती हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, यह डॉक्टर केरल की शिरीन सुबैर हैं। बताया गया कि उनकी शादी का कार्यक्रम चल रहा था और वह दुल्हन के रूप में तैयार थीं। इसी दौरान कुछ लोगों के बीमार होने की जानकारी मिली।

शादी के जोड़े में मरीजों का इलाज करती दिखीं डॉक्टर

वायरल वीडियो में डॉक्टर शिरीन को शादी के कपड़ों और गहनों में देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि शादी के कार्यक्रम में कैटरिंग स्टाफ के कुछ लोग अचानक बीमार हो गए थे। यह देखते ही डॉक्टर शिरीन ने उनकी मदद करने का फैसला किया और उन्हें फर्स्ट एड देने लगीं। खास बात यह रही कि इस दौरान वह पूरी तरह दुल्हन के लुक में थीं।

आमतौर पर शादी का दिन किसी भी व्यक्ति के लिए बेहद खास होता है और इस मौके पर हर कोई अपने परिवार और समारोह पर ध्यान देता है। लेकिन डॉक्टर शिरीन ने जरूरतमंद लोगों की मदद को प्राथमिकता दी। उनके इस अंदाज ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया।

सोशल मीडिया पर डॉक्टर के समर्पण की हो रही तारीफ

यह वीडियो 24online नाम के इंस्टा अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग डॉक्टर शिरीन के समर्पण और संवेदनशीलता की तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि डॉक्टर के लिए मरीज की जरूरत कई बार निजी कामों से भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है। शादी जैसे खास मौके पर भी शिरीन ने अपने पेशे की जिम्मेदारी को नहीं भुलाया।

यही वजह है कि दुल्हन के जोड़े में मरीजों की मदद करती डॉक्टर की तस्वीर और वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि, वायरल पोस्ट में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो डॉक्टर के पेशे के प्रति समर्पण और इंसानियत की मिसाल के तौर पर चर्चा में है।

Kerala doctor Shireen Subair won hearts after treating sick people in her bridal attire before her wedding.
लंदन में 215 स्क्वायर फीट का घर, किराया ₹2.4 लाख! भारतीय महिला ने दिखाया अपना छोटा सा स्टूडियो
Navbharat Live
navbharatlive.com