Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पोलैंड की महिला ने गिनाईं भारत में अपनाई गई 15 आदतें; वायरल वीडियो पर लोग बोले- ‘अब तो आधार कार्ड मिलना चाहिए’

Polish Woman Viral Video : भारत में रह चुकी पोलैंड की कंटेंट क्रिएटर डोमिनिका पतालास-कालरा का वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने उन 15 आदतों का जिक्र किया है जिन्हें उन्होंने भारत में खुशी-खुशी अपनाया।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Aug 02, 2026 | 06:56 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Foreigner in India : भारत की संस्कृति, मेहमाननवाजी और रोजमर्रा की जिंदगी का अनुभव करने वाले विदेशी अक्सर अपने दिलचस्प अनुभव सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। इसी कड़ी में पोलैंड की कंटेंट क्रिएटर डोमिनिका पतालास-कालरा का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।

इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो में उन्होंने उन 15 आदतों का जिक्र किया है, जिन्हें उन्होंने भारत में रहते हुए पूरी सहजता से अपनाया, लेकिन कहा कि विदेश में वे शायद ऐसा कभी नहीं करेंगी।

वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @domipatalas पर पोस्ट किया है। उनकी यह पोस्ट भारतीय जीवनशैली, सामाजिक व्यवहार और यहां की सांस्कृतिक गर्मजोशी को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करती है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

सनरूफ से बाहर निकलकर जंगल का वीडियो बना रहा था शख्स, तभी झाड़ियों से छलांग लगाकर तेंदुए ने किया हमला

कार्यकर्ताओं ने दूध से धोए कांग्रेस नेता नाना पटोले के पैर, VIDEO वायरल होने के बाद शाही अंदाज पर मचा बवाल

पेड़ से रस्सियों में लटकाकर बाइक को बना दिया झूला, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल; लोग बोले- ‘ये कौन सा कीड़ा है

CCTV में कैद हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की जोरदार टक्कर से उछली बाइक; वायरल वीडियो देख दहल गए लोग

पोलैंड की महिला ने गिनाईं भारत में अपनाई गई 15 आदतें

वीडियो में डोमिनिका बताती हैं कि भारत में वे बिना ज्यादा स्वच्छता मानकों वाले स्टॉल पर भी आराम से स्ट्रीट फूड खा लेती हैं, जबकि विदेश में खाने को लेकर बेहद सतर्क रहती हैं।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि भारत में किसी ऑटो चालक पर कुछ ही सेकंड में भरोसा कर लेती हैं, सड़क पार करते समय ट्रैफिक के बीच से निकल जाती हैं, सड़क किनारे मिलने वाली चाय का आनंद लेती हैं और कई बार गूगल मैप्स की बजाय किसी अनजान अंकल के बताए रास्ते पर ज्यादा भरोसा करती हैं।

इसके अलावा उन्होंने भारतीय शादियों में शामिल होने, पड़ोसियों का दिया खाना स्वीकार करने, अजनबियों को “भैया”, “दीदी”, “अंकल” और “आंटी” कहकर बुलाने, भीड़भाड़ वाले ऑटो और बसों में सफर करने तथा रात देर से खाना खाने जैसी कई आदतों का भी जिक्र किया। पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, “भारत के अपने अलग नियम हैं।”

ये खबर भी पढ़ें : सनरूफ से बाहर निकलकर जंगल का वीडियो बना रहा था शख्स, तभी झाड़ियों से छलांग लगाकर तेंदुए ने किया हमला

लोग बोले- ‘अब तो आधार कार्ड मिलना चाहिए’

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, “अब आपको तो आधार कार्ड मिल जाना चाहिए।” दूसरे ने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि किसी विदेशी ने भारतीय संस्कृति को इतने करीब से अपनाया। वहीं कई यूजर्स ने उनके आखिरी पॉइंट, “घर पर रहते हुए भी 5 मिनट दूर होने का दावा करना”, को सबसे मजेदार बताया।

कुछ लोगों ने लिखा कि डोमिनिका अब भारतीय जीवनशैली का हिस्सा बन चुकी हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी डोमिनिका भारतीयों की मेहमाननवाजी और अपनापन की खुलकर तारीफ कर चुकी हैं, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी।

Polish woman shares 15 indian habits she would never follow abroad viral instagram video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 06:56 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.