कार्यकर्ताओं ने दूध से धोए कांग्रेस नेता नाना पटोले के पैर, VIDEO वायरल होने के बाद शाही अंदाज पर मचा बवाल
Nana Patole Feet Washing Video: कांग्रेस नेता नाना पटोले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कार्यकर्ता उनके पैर दूध से धोते दिख रहे हैं। इस शाही अंदाज को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
- Written By: गोरक्ष पोफली
नाना पटोले के पैरो का दूध से धोते समर्थक (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nana Patole Viral Video: महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया विवाद उस समय खड़ा हो गया जब कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।
इस वीडियो में कांग्रेस कार्यकर्ता भक्ति भाव में डूबे हुए अपने नेता यानी विधायक नाना पटोले के पैर दूध से धोते हुए नजर आ रहे हैं। इस दृश्य के सामने आने के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं और नाना पटोले की जमकर आलोचना हो रही है।
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वायरल वीडियो गुरु पूर्णिमा के अवसर का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नाना पटोले एक ऊंचे स्थान पर बैठे हैं और उनके समर्थक बर्तन में दूध लेकर उनके चरणों का अभिषेक कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
50 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालने के बाद मिली सफलता! छत्रपति संभाजीनगर में 28 बाइक के साथ चोर गिरोह गिरफ्तार
मौत के मुंह से निकल आई जिंदगी! कन्हान पुल से नदी में कूदी किशोरी, दमकल टीम की तत्परता से बची जान
प्रवासी देवो भव; आषाढ़ी वारी में लालपरी बनी लाखों वारकरियों की भरोसेमंद, 9 लाख श्रद्धालुओं को ने किया सफर
महालुंगे भूखंड विवाद गरमाया; अदालत का यथास्थिति आदेश, दोनों बिल्डरों ने एक-दूसरे पर अतिक्रमण के लगाए आरोप
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर फैला, नेटिजन्स ने इसे सामंती मानसिकता का प्रतीक बताते हुए सवाल उठाने शुरू कर दिए। हालांकि, अभी तक इस पूरे प्रकरण पर नाना पटोले या कांग्रेस पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक सफाई या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
शिष्य बिचारे पूजा करताहेत आणि गुरू फोनमध्ये बिझी. कार्यकर्त्यांकडून पाय धुवून घेताना श्री श्री 1008 ‘नाना’महाराज पटोले.. काय @NANA_PATOLE लाज वाटत नाही का जराशी? pic.twitter.com/phQPIBkFwu — Sunaina Holey (@SunainaHoley) August 2, 2026
विवादों से नाना पटोले का पुराना नाता
यह पहली बार नहीं है जब नाना पटोले अपने किसी कृत्य या बयान की वजह से चर्चा में आए हों। इससे पहले भी वे कई बार अपने विवादित बयानों से पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर चुके हैं।
कुछ समय पहले नाना पटोले ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना भगवान श्री राम से कर दी थी, जिसे लेकर काफी बवाल मचा था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी भी उसी तरह शोषितों और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए काम कर रहे हैं जैसे भगवान राम ने किया था।
विधानसभा से निलंबन
नाना पटोले को पूर्व में एक दिन के लिए महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित भी किया जा चुका है। इसके अलावा उन्होंने शिवसेना UBT में हुई टूट को ऑपरेशन टाइगर के बजाय ऑपरेशन गीदड़ करार दिया था, जिस पर विपक्षी दलों ने कड़ी आपत्ति जताई थी।
यह भी पढ़ें: Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में अगले 5 दिन आफत की बारिश! IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सैलाब
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि एक तरफ आम आदमी महंगाई और बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ राजनेताओं का इस तरह अभिषेक कराना लोकतंत्र के लिए सही संदेश नहीं है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के वीडियो न केवल नेता की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि पार्टी के लिए भी असहज स्थिति पैदा कर देते हैं। अब देखना यह होगा कि इस बढ़ते विवाद के बीच नाना पटोले अपनी चुप्पी तोड़ते हैं या यह मामला आने वाले चुनावों में विपक्ष के लिए एक बड़ा हथियार साबित होगा।
