केरल में चलती बस में लगी आग, ऑटो चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Bus Fire Viral Video : केरल के पलक्कड़ में सड़क पर चल रही बस में अचानक आग लग गई। ऑटो चालक और स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Kerala Bus Catches Fire : केरल के पलक्कड़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर चल रही एक बस में अचानक आग लग जाती है। जैसे ही ड्राइवर को धुआं और आग का अंदेशा होता है, वह तुरंत बस को सड़क किनारे रोक देता है।
आग बस के नीचे की ओर से तेजी से फैलती दिखाई देती है। बस में बैठे यात्री घबरा जाते हैं और तुरंत बाहर निकलने की कोशिश करने लगते हैं। अगर कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो यह घटना एक बड़े हादसे में बदल सकती थी।
चमत्कारिक बचाव-
केरल के पलक्कड़ में बस में आग लगी। तेज़ी से पपसरने लगी। लेकिन वहाँ सभी लोगों ने सामूहिक कोशिश से बस में सवार सभी लोगों को बिना नुक़सान के निकाल दिया ।
चंद सेकंड भी देरी होती तो बड़ा मसला हो जाता। यही सामाजिक जिम्मेदारी और कर्तव्य होता है। pic.twitter.com/nocIbDM4La — Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) February 18, 2026
सम्बंधित ख़बरें
अफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
प्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
गुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
नर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
केरल में चलती बस में लगी आग
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की। खास तौर पर एक ऑटो चालक की तत्परता ने सबका ध्यान खींचा। उसने बिना देर किए अपने वाहन से फायर एक्सटिंग्विशर निकाला और बस के नीचे लगी आग को बुझाने की कोशिश शुरू कर दी।
उसे देख अन्य लोग भी मदद के लिए आगे आए। सभी ने मिलकर पहले यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और फिर आग को फैलने से रोकने में मदद की। इस सामूहिक प्रयास से बड़ा नुकसान होने से बच गया।
ये खबर भी पढ़ें : अमेरिका में तेज रफ्तार कार ने प्रीस्कूल की दीवार मारी टक्कर, मां और बच्चे घायल
ऑटो चालक की जमकर तारीफ
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग ऑटो चालक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे इंसानियत की मिसाल बताया है। लोगों का कहना है कि आपात स्थिति में शांत रहकर तुरंत कदम उठाना बेहद जरूरी होता है।
यह घटना सिखाती है कि सिर्फ साधन होना ही काफी नहीं, बल्कि समय पर हिम्मत और जिम्मेदारी दिखाना भी उतना ही जरूरी है। जब समाज मिलकर काम करता है, तो बड़ी से बड़ी आपदा को भी टाला जा सकता है।
