पाकिस्तान की बकरा मंडी में लाइव रिपोर्टिंग के दौरान रिपोर्टर को बैल ने मारी टक्कर, वीडियो वायरल
Pakistan Viral Video पाकिस्तान की बकरा मंडी में लाइव रिपोर्टिंग कर रही महिला रिपोर्टर को बैल ने टक्कर मार दी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
- Written By: हितेश तिवारी
वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Bakra Mandi Incident : सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं और हैरान भी। यह वीडियो पाकिस्तान की एक बकरा मंडी का बताया जा रहा है, जहां एक महिला रिपोर्टर लाइव टीवी रिपोर्टिंग कर रही थी।
रिपोर्टर मंडी में खड़े होकर जानवरों के दाम और हालात पर लोगों से बातचीत कर रही थी। तभी अचानक वहां मौजूद एक बैल ने जोरदार टक्कर मार दी। वीडियो में यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद यह क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।
@gharkekalesh pic.twitter.com/ucWcRfEkfQ — Arhant Shelby (@Arhantt_pvt) July 2, 2024
सम्बंधित ख़बरें
Shehbaz Sharif के परिवार को बड़ी राहत! भ्रष्टाचार के केस में बेटी-दामाद हुए बरी, अदालत ने आरोपों को किया खारिज
Pakistan Maulana Murder: खैबर पख्तूनख्वा में मौलाना की हत्या, लोग सड़कों पर उतरे, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
सोशल मीडिया से डरकर आया विदेशी युवक, भारत पहुंचते ही बदल गई सोच, बोला- असली इंडिया कुछ और है
आम तोड़ने चढ़ा युवक, पूरा पेड़ ही उखड़ गया! कैमरे में कैद हुआ मजेदार वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ जमकर वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला रिपोर्टर जानवरों के पास खड़ी होकर सवाल पूछ रही होती है। इसी दौरान पीछे से दो बैल तेजी से दौड़ते हुए आते हैं। इससे पहले कि रिपोर्टर संभल पाती, एक बैल उसे सीधा टक्कर मार देता है। टक्कर इतनी तेज होती है कि महिला जमीन पर गिर जाती है और चीखती भी नजर आती है।
दिलचस्प बात यह है कि रिपोर्टर का माइक भी बैल के सींग में उलझ जाता है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में रिपोर्टर को कोई गंभीर चोट नहीं आई और आसपास मौजूद लोग तुरंत उसे उठाकर संभालते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : मेसी के इवेंट में एक्टर्स और CM फडणवीस को देख भड़के फैंस, हूटिंग का VIDEO वायरल
यूजर्स ने लिखा- ऐसी घटनाएं सिर्फ पाकिस्तान में ही देखने को मिल सकती हैं
इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चर्चा कैमरामैन को लेकर हो रही है। वीडियो में साफ दिखता है कि हादसे के दौरान कैमरामैन रिपोर्टर को बचाने के बजाय रिकॉर्डिंग करता रहता है। यही वजह है कि यूजर्स इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो को एक्स पर “Ghar Ke Kalesh” नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।
कुछ यूजर्स ने लिखा कि ऐसी घटनाएं सिर्फ पाकिस्तान में ही देखने को मिलती हैं, जबकि कुछ ने मजाक में कहा कि बैल शायद रिपोर्टर से नाराज था। इससे पहले भी पाकिस्तान में ऑन-एयर रिपोर्टिंग के दौरान जानवरों से जुड़े कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिनमें कभी कुत्ता माइक लेकर भाग जाता है तो कभी गायों का झुंड हमला कर देता है।
