हरिद्वार में 'ऑपरेशन प्रहार' के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांव में बवाल के बाद 9 लोग हिरासत में

Haridwar Operation Prahar: हरिद्वार के पथरी में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने गांव में हुए विवाद के बाद बड़ी कार्रवाई की। मामले में 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच की
uttarakhand haridwar operation prahar 9 detained pathri police
पथरी पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया (सोर्स-सोशल मिडीया)
Published on: 
Updated on: 

Haridwar Operation Prahar Latest News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव में हुए विवाद के मामले में नौ लोगों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि गांव के दो पक्षों के बीच कुछ दिन पहले झड़प हो गई थी। कहासुनी बढ़ने से हालात बिगड़ गए  जिसके चलते दोनों पक्षों ने अपने घर के छतों से ईंट और पत्थरों से एक दूसरे पर हमला भी किया।

इस लड़ाई के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की पड़ताल शुरू की। गांव में शांती बनाए रखने के लिए पुलिस ने ड्रोन से निगरानी रखना शुरू किया, जिसके बाद ड्रोन में केपचर हुए द्रिश्यों को देख पुलिस दंग रह गइ।

पुलिस द्वारा चलाए गए ड्रोन कैमेरा मे घरों की छत पर पत्थरबाजी करने के लिए छिपाए गए ईंट और पत्थरों के जमा ढेर देखने को मिले। आगे की लड़ाई को रोकने के लिए पुलिस ने तुरंत ही उन ढेरों को हटाने का निर्देश दिया।

गांव के लोगों को मिली चेतावनी

पथरी थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने अपनी टीम के साथ निगरानी रखते हुए गांव के लोगों को चेतावनी दी है कि यदी अब किसी की भी छत पर बेवजह पत्थर के ढेर मिले तो उनके खिलाफ सख्त कीर्रवाही की जाएगी। इस मामले की कीर्रवाही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126, 135 और 170 के तहत की जा रही है।

यह लड़ाई कथित रुप से गुलजार और असगर के गुटों में हुई थी। पुलिस ने अमन बनाने के लिए दोनों पक्षों से बात करके उन्हें समझाने की भी कोशिश की, पर उनकी कोशिश नाकाम रही।

9 लोगों की हुई गिरफतारी

उत्तराखंड पुलिस ने इस मामले की गहराई को देखते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार करने का फैसला किया। उन्हें आशंका थी की यदी ऐसा न किया गया तो यह मामला किसी बड़ी वारदात में तब्दील हो सकता है।

हिरासत में लिए गए लोगों में बोडाहेडी गांव के रहने वाले पहले पक्ष से गुलजार और मुजमिल शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से असगर, सुभान, अफसान, रहीश, फरमान, नदीम और अकबर को हिरासत में लेने की खबर सामने आई है।

स्थिति को सामान्य रखने और किसी भी बड़ी घटना को टालने के लिए पुलिस ने यह विशेष अभियान 'ऑपरेशन प्रहार' चलाया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com