Viral Video: फिर सामने आई MNS कार्यकर्ताओं गुंडागर्दी! हिंदी भाषी शख्स को दफ्तर बुलाकर मारे थप्पड़
Vashi Viral Video: नवी मुंबई में मनसे कार्यकर्ताओं ने हिंदी भाषी रमेश शुक्ला को दफ्तर बुलाकर पीटा। महिला सहकर्मी से दुर्व्यवहार के आरोप में यह कार्रवाई की गई। घटना का वीडियो वायरल है।
- Written By: आकाश मसने
हिंदी भाषी शख्स को दफ्तर में पीटते MNS कार्यकर्ता (सोर्स: सोशल मीडिया)
MNS Workers Viral Video: महाराष्ट्र में हिंदी भाषी शख्स के साथ मारपीट का एक और मामला सामने आया है। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने नवी मुंबई के वाशी में यह गुंडागर्दी की है। कार्यकर्ताओं ने रमेश शुक्ला नामक व्यक्ति को दफ्तर में बुलाकर कई थप्पड़ मारे।
महाराष्ट्र में हिंदी भाषी शख्स के साथ मारपीट का एक बार फिर से मामला सामने आया है। यह घटना नवी मुंबई के वाशी इलाके की है, जहां राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने एक हिंदी भाषी शख्स को पीट दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वीडियो
मनसे कार्यकर्ताओं की इस गुंडागर्दी का शिकार बने शख्स का नाम रमेश शुक्ला बताया गया है। मनसे सहकार सेना के बालासाहेब शिंदे ने रमेश शुक्ला को अपने कार्यालय में बुलाया था।
सम्बंधित ख़बरें
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
कावेरी नदी में नहा रहे हाथियों की मस्ती बनी जानलेवा, महिला टूरिस्ट की दर्दनाक मौत
“तू जानता नहीं मैं कौन हूं…” केदारनाथ जा रही महिला का खच्चर वाले पर रौब, वीडियो वायरल
ठाकरे सेना को एक और तगड़ा झटका? हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर पहुंचे शिंदे के ‘नंदनवन’ आवास
VIDEO: MNS कार्यकर्ताओं ने हिंदी भाषी शख्स को पीटा, दफ्तर में बुलाकर मारे थप्पड़pic.twitter.com/Tt7mJueThD — Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) November 16, 2025
मारपीट की यह थी वजह
मनसे (MNS) कार्यकर्ताओं ने रमेश शुक्ला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का दावा है कि रमेश शुक्ला ने एक मराठी महिला सहकर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया था। मनसे के अनुसार, रमेश शुक्ला ने पैसे के लिए अपनी महिला सहकर्मी के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और दफ्तर में भी दुर्व्यवहार किया था।
यह भी पढ़ें:- केंद्रीय मंत्री गडकरी ने महाराष्ट्र सरकार को दिया झटका! दहिसर टोल प्लाजा हटाने से किया इनकार
वायरल हो रहे वीडियो में मनसे कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी साफ तौर पर दिखाई दे रही है। वे रमेश शुक्ला को अपने दफ्तर में बुलाते हैं और फिर उसके साथ मारपीट करते हैं। उन्हें बार-बार थप्पड़ मारे गए। जानकारी के अनुसार, बालासाहेब शिंदे ने महिला सहकर्मी से भी रमेश शुक्ला की पिटाई करवाई थी।
माफीनामा लेने के बाद दी चेतावनी
कार्यकर्ताओं ने रमेश शुक्ला को पीटने के बाद उनसे माफी मंगवाई। इसके अलावा, उनसे माफीनामा भी ले लिया गया था। इस घटना के सामने आने के बाद मनसे ने एक सख्त चेतावनी जारी की है।
मनसे कार्यकर्ताओं ने कहा है कि महाराष्ट्र में रहते हुए मराठी महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने यह स्पष्ट किया कि कोई भी हो, महाराष्ट्र में सभी को महिलाओं का सम्मान करना ही पड़ेगा। यह घटना रविवार 16 नवंबर को सामने आई है।
