नागौर में कबूतर ले उड़ा एक लाख की सोने की चेन, गले में पहनकर घूमता रहा
Pigeon Stolen Gold Chain : राजस्थान के नागौर में एक कबूतर ज्वैलरी शॉप से लगभग एक लाख रुपये की सोने की चेन उठाकर उड़ गया और उसे गले में पहनकर घूमता नजर आया।
- Written By: हितेश तिवारी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर।
Pigeon Jewellery Shop Incident : राजस्थान के नागौर जिले से एक अनोखी और मजेदार घटना सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान भी किया और हंसी से लोटपोट भी कर दिया। डेगाना इलाके में स्थित एक ज्वैलरी शॉप के ऊपर बने कमरे में एक कारीगर सोने की चेन तैयार कर रहा था।
तभी अचानक एक कबूतर वहां आ पहुंचा। किसी को समझ आता, उससे पहले ही कबूतर ने सोने की चेन को अपनी चोंच में पकड़ा और उड़ गया। इस अप्रत्याशित घटना से दुकान मालिक और वहां मौजूद लोग सन्न रह गए।
ये सोने का कबूतर! ज्वेलरी शॉप से ले उड़ा एक लाख की गोल्ड चेन…. सोने के बढ़ते दामों से आम लोगों के साथ-साथ सुनार भी काफी परेशान हैं. उन्हें सोने की सुरक्षा और कम होती बिक्री की चिंता सता रही है. इस बीच राजस्थान के नागौर जिले से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है,… pic.twitter.com/OxdtQv9VwI — Vanya (@Van__ya12) February 6, 2026
सम्बंधित ख़बरें
कभी नाम सुनते ही कांप उठते थे लोग, बॉलीवुड के दो ‘खूंखार विलेन’ का रीयूनियन, तस्वीर देख इमोशनल हुए फैंस
नागपुर में शातिर महिला की करतूत: खरीदारी के बहाने सराफा दुकान में 9 बार मारी सेंध, 187 ग्राम सोना पार
महिलाओं के बाद अब दिव्यांगों पर टिप्पणी; बाबू गप्पी का एक और विवादित वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज
कानपुर में पेड़ पर चढ़े तेंदुए की फोटो निकली फर्जी; ग्रामीणों में थी दहशत, दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
सोने की चेन लेकर उड़ गया कबूतर
बताया जा रहा है कि चेन की कीमत करीब एक लाख रुपये थी। लेकिन हैरानी की बात यहीं खत्म नहीं हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कबूतर चेन को लेकर पास के एक घर की छत पर जा बैठा और उसे अपने गले में डाल लिया।
इसके बाद वह इधर-उधर उड़ता और बैठता नजर आया। लोगों ने जब उसके गले में चमकती चेन देखी तो मामला समझ में आया। बाजार में हलचल मच गई और काफी मशक्कत के बाद आखिरकार चेन वापस हासिल कर ली गई।
ये खबर भी पढ़ें : इंडिगो फ्लाइट के बाद टूटा VIP बैग, 1500 रुपये के वाउचर पर भड़की पैसेंजर; वीडियो वायरल
चर्चा का विषय बना यह किस्सा
इस अनोखी घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Van__ya12 नाम के अकाउंट से शेयर की गईं, जिन्हें लाखों लोग देख चुके हैं। यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
कोई कह रहा है कि कबूतर ने अपनी “रिटायरमेंट प्लानिंग” कर ली है, तो कोई इसे बॉलीवुड फिल्म जैसा सीन बता रहा है। हालांकि इस घटना में किसी को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यह किस्सा अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।
