Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महिलाओं के बाद अब दिव्यांगों पर टिप्पणी; बाबू गप्पी का एक और विवादित वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Viral Video Of Agra: आगरा के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बाबू गप्पी का एक नया वीडियो विवादों में है। वीडियो में दिव्यांग लोगों की भावनाएं आहत करने के आरोप लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग हो रही

  • Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 04, 2026 | 07:41 PM

यूट्यूबर बाबू गप्पी (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Babu Gappi Viral Video Of Agra:  महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पहले से विवादों में घिरे सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और यूट्यूबर बाबू गप्पी एक बार फिर नए विवाद में घिरते दिखाई दे रहे हैं। इस बार उन पर दिव्यांग और विकलांग लोगों की भावनाओं को आहत करने का आरोप लग रहा है। सोशल मीडिया पर उनका एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर एक दिव्यांग व्यक्ति की नकल करते नजर आ रहे हैं। वीडियो पर “टेढ़ा-मेढ़ा” जैसे शब्द लिखे होने का भी दावा किया जा रहा है, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

एक और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय

हैरानी की बात यह है कि महिलाओं पर विवादित टिप्पणी वाले मामले को अभी दो दिन भी नहीं बीते थे कि बाबू गप्पी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। नए वीडियो के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स का आरोप है कि लगातार विवादित वीडियो डालकर वह सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं ताकि उनके वीडियो अधिक वायरल हों और उन्हें आर्थिक लाभ मिल सके।

साइबर थाने में एफआईआर दर्ज

गौरतलब है कि महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी वाले मामले में आगरा पुलिस ने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उस मामले में विभिन्न महिला संगठनों, सामाजिक संगठनों और योगी यूथ ब्रिगेड ने कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

सम्बंधित ख़बरें

टॉयलेट में पहले जाने की जिद पर खूनी विवाद: पेट्रोल पंप पर जमकर चले लात-घूंसे; CCTV वीडियो वायरल

Ketan Agarwal Murder Case: पुलिस कस्टडी में सिया गोयल ने दिखाई मिडिल फिंगर, वायरल VIDEO से मचा बवाल

मोबाइल से बंद हो गया ई-रिक्शा, 3 किलोमीटर तक खींचता रहा चालक; मदद मिलते ही हाथ जोड़कर भावुक हुआ ड्राइवर

ग्वालियर स्टेशन पर कथित चोर की बेरहमी से पिटाई, पत्नी-बच्चे के सामने मारे गए लात-घूंसे; वीडियो पर छिड़ी बहस

यह भी पढ़ें- टॉयलेट में पहले जाने की जिद पर खूनी विवाद: पेट्रोल पंप पर जमकर चले लात-घूंसे; CCTV वीडियो वायरल

योगी यूथ ब्रिगेड ने की कार्रवाई की मांग

अब नए वीडियो के सामने आने के बाद विवाद और गहरा गया है। योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष एवं हिंदूवादी नेता कुंवर अजय तोमर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आगरा पुलिस, साइबर थाना और सीएम ऑफिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लिखा कि बाबू गप्पी ने अपने वीडियो के माध्यम से देश के दिव्यांग और विकलांग लोगों का अपमान किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं पर विवादित टिप्पणी वाले मामले में अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है और अब इस नए प्रकरण में भी तत्काल कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस की ओर से इस नए वीडियो को लेकर आधिकारिक बयान या अलग से किसी नई कार्रवाई की पुष्टि नहीं की गई है। यदि शिकायत मिलती है तो जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

Viral video babu gappi faces fresh backlash alleged mocking of disabilities

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 07:41 PM

Topics:  

  • Agra
  • Agra News
  • Viral Image
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.