कभी नाम सुनते ही कांप उठते थे लोग, बॉलीवुड के दो ‘खूंखार विलेन’ का रीयूनियन, तस्वीर देख इमोशनल हुए फैंस
Ranjeet Prem Chopra Reunion: बॉलीवुड के दो दिग्गज और पॉपुलर विलन रंजीत और प्रेम चोपड़ा कई सालों के लंबे गैप के बाद एक साथ एक ही फ्रेम में नजर आए हैं, जिसे देखकर फैंस बेहद खुश हैं।
- Written By: यति सिंह
रंजीत और प्रेम चोपड़ा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Ranjeet Prem Chopra Viral Photo: सिनेमा के सुनहरे दौर में जब भी पर्दे पर जुल्म और खौफ की बात होती थी, तो कुछ चेहरे अपने आप दिमाग में उभर आते थे। आज के दौर में भले ही फिल्मों के विलेन बदल गए हों, लेकिन 70 और 80 के दशक के खलनायकों का रुतबा आज भी कायम है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पुराने दिनों की यादों को पूरी तरह से ताजा कर दिया है।
बॉलीवुड के दो सबसे प्रतिष्ठित और दिग्गज विलन रंजीत और प्रेम चोपड़ा एक लंबे अरसे के बाद एक साथ एक ही फ्रेम में दिखाई दिए हैं। इस यादगार मुलाकात की झलक जैसे ही सोशल मिडिया पर आई, वैसे ही यह तेजी से वायरल होने लगी। अपने जमाने के इन दो महारथियों को इस तरह एक साथ मुस्कुराते हुए देखना किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।
रंजीत ने सोशल मीडिया पर शेयर की अनोखी याद
इस खूबसूरत और ऐतिहासिक लम्हे को खुद एक्टर रंजीत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने अपनी इस पोस्ट के जरिए पुराने दिनों को याद किया। रंजीत ने तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि वह ठाकुर प्रेम चोपड़ा के साथ अपनी पुरानी यादों को दोबारा जी रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं 13 फीट नीचे गिर गया था… 13 फीट नीचे गिरने का दर्दनाक हादसा सुन भावुक हुए सलमान यूसुफ खान
R Chezhiyan Death: नहीं रहे फिल्ममेकर आर चेजियान, नेशनल अवॉर्ड विजेता का 57 साल की उम्र में निधन
Raghav Juyal Birthday Party: शहनाज गिल का हाथ थामे दिखे राघव, वायरल वीडियो ने बढ़ाई डेटिंग की चर्चाएं
Dhamaal 4 Day 1 Collection: पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही शुरुआत, जानिए 12 बजे तक का हाल
रंजीत और प्रेम की इस एक तस्वीर ने उन अनगिनत फिल्मों की याद दिला दी जहां इन दोनों कलाकारों ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों को थियेटर में तालियां और सीटियां बजाने पर मजबूर कर दिया था। सालों बाद दोनों को एक साथ बैठकर पुरानी बातें शेयर करते हुए देखना वास्तव में एक अद्भुत अहसास है।
2 आइकॉनिक किरदारों को साथ देख झूम उठे फैंस
एक्टर रंजीत और प्रेम चोपड़ा की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आई, फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। फैंस इस दुर्लभ तस्वीर पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और दोनों एक्टर्स के प्रति अपना सम्मान व्यक्त कर रहे हैं। कई सालों के लंबे गैप के बाद इन दोनों आइकॉनिक खलनायकों को एक साथ स्वस्थ और खुशहाल स्थिति में देखना फैंस के लिए बेहद भावुक करने वाला क्षण बन गया।
लोगों ने सोशल मीडिया के कमेंट सेक्शन को प्यार भरे संदेशों से भर दिया है। हर कोई इस बात से बेहद खुश है कि बड़े पर्दे पर खौफ का पर्याय रहे ये दोनों कलाकार रियल लाइफ में इतने बेहतरीन तालमेल के साथ वक्त बिता रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ‘मैं 13 फीट नीचे गिर गया था… 13 फीट नीचे गिरने का दर्दनाक हादसा सुन भावुक हुए सलमान यूसुफ खान
दिग्गजों की सलामती के लिए फैंस ने मांगी दुआ
रंजीत और प्रेम चोपड़ा की सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर पर टिप्पणी करते हुए फैंस ने दोनों कलाकारों के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं। लोग लिख रहे हैं कि हमारे ये दोनों पसंदीदा कलाकार हमेशा स्वस्थ रहें और इसी तरह मस्त रहें।
फैंस इन दोनों की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। इस तस्वीर को अब तक हजारों लोग पसंद कर चुके हैं और यह लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।
