इंडिगो फ्लाइट के बाद टूटा VIP बैग, 1500 रुपये के वाउचर पर भड़की पैसेंजर; वीडियो वायरल

IndiGo Damaged Luggage : इंडिगो फ्लाइट से गुवाहाटी पहुंची एक पैसेंजर का VIP सूटकेस डैमेज मिला। एयरलाइन ने 1500 रुपये का वाउचर ऑफर किया, जिससे वह संतुष्ट नहीं दिखीं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
A passenger criticised IndiGo after receiving a damaged VIP suitcase and a Rs 1500 voucher as compensation.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Airline Compensation Issue : इंडिगो जैसी बड़ी एयरलाइन से सफर करने के बाद अगर यात्री को एयरपोर्ट पर उसका लगेज टूटा हुआ मिले, तो नाराजगी होना स्वाभाविक है। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर सामने आया है, जहां ऋतिका गुड्डू (@ritikabharara_) नाम की इंस्टाग्राम यूजर ने अपना अनुभव शेयर किया।

वीडियो में वह एयरलाइन स्टाफ के सामने अपना टूटा हुआ VIP सूटकेस दिखाती नजर आ रही हैं। उनका कहना है कि गुवाहाटी पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनके बैग का टायर पूरी तरह डैमेज हो चुका है।

एयरलाइन की लापरवाही से टूटा यात्री का बैग

ऋतिका वीडियो में कहती हैं कि एयरलाइन की ओर से उन्हें केवल 1500 रुपये का वाउचर दिया जा रहा है, जिससे वह संतुष्ट नहीं हैं। उनका सवाल है कि जब बैग को ‘Fragile’ कैटेगरी में डाला गया था, तो उसका ध्यान क्यों नहीं रखा गया।

उनका कहना है कि बात सिर्फ पैसों की नहीं, बल्कि भरोसे की है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस रील को 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कैप्शन में उन्होंने तंज करते हुए लिखा कि “फ्लाइट बुक की, लेकिन सूटकेस टूटा हुआ मिला।”

वीडियो पर इंडिगो ने रिप्लाई कर मांगी डिटेल्स

इस मामले पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि 1500 रुपये में बैग रिपेयर हो सकता है, जबकि अन्य का मानना है कि वाउचर की जगह कैश मुआवजा मिलना चाहिए।

कई यूजर्स ने इंडिगो एयरलाइन की जिम्मेदारी पर सवाल उठाए हैं। वहीं इंडिगो की ओर से प्रतिक्रिया देते हुए पैसेंजर से PNR और अन्य डिटेल्स मांगी गई हैं। अब देखना होगा कि एयरलाइन इस मामले में आगे क्या कदम उठाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com