मुजफ्फरनगर एनकाउंटर में घायल बदमाश ने मांगी सिगरेट, पुलिस मुठभेड़ का वीडियो वायरल
UP Police Encounter : मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी ने दर्द की जगह सिगरेट की मांग कर सभी को हैरान कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Criminal Asked For Cigarette : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रविवार देर शाम पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। थाना रामराज पुलिस क्षेत्र में जमालपुर नहर पटरी के पास संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
अचानक हुई गोलीबारी के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
“सर पिलवा दो, एक- गोल्ड फ्लैक” UP – मुजफ्फरनगर में कुख्यात लुटेरा इनाम पकड़ा गया. एनकाउंटर में उसको गोली लगी. अस्पताल ले जाने से पहले उसने बड़ी पीड़ा के साथ बार-बार सिगरेट पिलाने की गुजारिश की. पुलिस अफसर ने सिगरेट के ब्रांड का नाम लेते हुए कहा – “मंगाता हूं” pic.twitter.com/AGYuu3hH6j — Narendra Pratap (@hindipatrakar) June 1, 2026
सम्बंधित ख़बरें
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
घर बैठे ब्लड टेस्ट की सुविधा देखकर रूसी महिला बोली- ‘भारत 2050 में जी रहा है’, वीडियो वायरल
₹25 हजार की नौकरी छोड़ बने ऑटो चालक, अब हर महीने ₹45 हजार बचाकर बच्चों की पढ़ाई पर कर रहे खर्च
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश ने पुलिस से मांग सिगरेट
मुठभेड़ के बाद जो दृश्य सामने आया, उसने सभी को हैरान कर दिया। आमतौर पर गोली लगने के बाद आरोपी दर्द से कराहते या मदद मांगते दिखाई देते हैं, लेकिन इस बदमाश ने पुलिस से सिगरेट मांग ली।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें घायल आरोपी पुलिसकर्मियों से सिगरेट की फरमाइश करता नजर आ रहा है। यही वजह है कि यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और बदमाश की इस अजीब मांग को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
ये खबर भी पढ़ें : WATCH: RCB की जीत के बाद वायरल हुआ Virushka का रोमांस, कोहली के KISS ने लुटी महफिल, लोग बोले- नजर न लगे
आरोपी के खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं
पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान इनाम के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार उसके खिलाफ लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मौके से पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक, एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।
मामले की जानकारी देते हुए सीओ जानसठ ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में वह घायल हुआ। फिलहाल आरोपी का इलाज चल रहा है और पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
