

Virat Kohli Flying Kiss Anushka Sharma: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार को खेल गए आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा किया। आरबीसी की जीत के बाद के विराट कोहली के जश्न की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें एक वीडियो में वो अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस देने नजर आ रहे हैं।
गुजरात के 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट की जीत दर्ज की। इसके साथ ही आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर लिया। आरसीबी के लिए विराट कोहली इस जीत के हीरो रहे। उन्होंने 42 गेंदों में 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली और नॉट आउट वापस लौटे। कोहली की इस पारी की बदौलत आरसीबी न सिर्फ आईपीएल जीतने में कामयाब रही बल्कि लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम भी बनी। आरसीबी से पहले ये कारनामा चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने ही किया था।
आरसीबी जब रन चेज के बेहद करीब थी तब 18वें ओवर में पूरा स्टेडियम कोहली-कोलही के नारों से गूंज उठा। विराट ने 18वें की पांचवी गेंद पर पहले शानदार चौका जड़ा और फिर अगली ही गेंद पर छक्का मारकर स्टाइलिश अंदाज में टीम को जीत दिलाई। इसके साथ ही आरसीबी की पूरी टीम मैदान में आ गई और स्टेडियम में आतिशबाजी शुरू हो गई।
आरसीबी के जश्न के बीच असली पिक्चर परफेक्ट मोमेंट थोड़ी देर बाद आया। साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न माना रहे विराट कोहली स्टैंड्स को ओर मुड़े। जहां उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा टीम को सपोर्ट करने के लिए मैदान में आई हुई थी। कोहली ने उनकी तरफ देखा और एक बेहद रोमांटिक और स्टाइलिस ‘फ्लाइंग किस’ अनुष्का की ओर उछाला। दोनों के बीच का यह रोमांटिक मोमेंट स्टेडियम में मौजूद कैमरों में कैद हो गया।
इसके बाद इस रोमांटिक मोमेंट के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे। आरसीबी के फैंस ने इसे पिक्चर परफेक्ट मोमेंट बताया। तो वहीं कई यूजर ऐसे थे जो दोनों की जमकर तारीफ करते नजर आए। एक यूजर ने इसे इमोशनल मोमेंट कहा तो एक अन्य यूजर ने कहा कि कपल को किसी की नजर न लगे।