क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jantar Mantar Protest: सोनम वांगचुक के अनशन पर AAP का केंद्र सरकार पर तीखा हमला। संजय सिंह का आरोप- संसद मार्च रोकने के लिए पुलिस ने जबरन वांगचुक को उठाया, युवाओं से साथ देने की अपील।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
AAP Sanjay Singh On Sonam Wangchuk Hunger Strike: शिक्षा सुधार और युवाओं के भविष्य के लिए पिछले 21 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर कड़ा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री को पता था कि वांगचुक की आवाज सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनने वाली है, इसलिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर को बदलकर जबरन अनशन खत्म कराया गया।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने जंतर-मंतर पर मौजूद युवाओं पर लाठीचार्ज किया और वांगचुक को उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया। आरोप है कि यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि 20 तारीख को प्रस्तावित संसद मार्च को रोका जा सके। संजय सिंह ने सरकार पर सत्ता के अहंकार का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कभी किसानों, कभी माताओं-बहनों तो कभी नौजवानों के आंदोलन को कुचलने का काम कर रही है। उन्होंने देश के युवाओं से अपील की है कि वे सोनम वांगचुक का साथ दें और इस आंदोलन को कमजोर न पड़ने दें, क्योंकि यही युवा वर्ग आने वाले समय में सत्ता को उखाड़ फेंकेगा।