RCB Vs GT Memes: फाइनल में कोहली का शो, फिर शुरू हुआ मीम्स का तूफान...देखें सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट्स

RCB Won IPL 2026: अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराते हुए लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी में कब्जा किया है।
ipl final memes
वायरल पोस्ट्स (Image- Social Media)
Published on
Updated on

IPL Final Viral Memes: आईपीएल 2026 के ग्रैंड फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीत लिया। इस मुकाबले के हीरो ‘चेज़ मास्टर’ विराट कोहली रहे। उन्होंने 75 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए आरसीबी को गुजरात द्वारा दिए गए 156 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य तक सिर्फ 18 ओवर में पहुंचाया। इसके अलावा वेंकटेश अय्यर ने 32 और टिम डेविड ने 24 रन बनाकर टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स को आरसीबी की गेंदबाजी ने 20 ओवरों में 155/8 पर रोक दिया। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित हुआ। पावरप्ले में ही गुजरात के कप्तान शुभमन गिल और उनके ओपनिंग साथी साई सुदर्शन आउट हो गए।

सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

गुजरात की फ्लॉप बल्लेबाजी

गुजरात की पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने जीवनदान पाकर अर्धशतक जड़ा। रासिक सलाम डार ने तीन विकेट लिए, जबकि जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने दो-दो विकेट चटकाए। इस तरह, आरसीबी की संतुलित गेंदबाजी और कोहली की धमाकेदार बल्लेबाजी ने टीम को लगातार दूसरा आईपीएल खिताब दिलाया।

विराट कोहली के सामने पस्त हुए GT के गेंदबाज

बल्लेबाजी में आरसीबी के लिए इस ऐतिहासिक जीत में विराट कोहली शानदार प्रदर्शन किया। वो शुरुआत से लेकर RCB को जीत दिलाने तक मैदान पर डटे रहे।उन्होंने 42 गेंदों पर 9 चौको व 3 छक्कों की मदद से 75 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। कोहली के अलावा सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने 16 गेदों में 32 रन बनाए।

वहीं, कप्तान रजत पाटीदार ने 15, टिम डेविड ने 24 तो विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा 11 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात टाइटंस के लिए राशिद खान ने 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और अर्शद खान को 1-1 विकेट मिला।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com