‘जिम नहीं, मजदूरी करो!’ साइकिल चला रहे शख्स की दमदार बॉडी देख लोग रह गए दंग, VIDEO वायरल
Gym vs Labour : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साइकिल चला रहे एक शख्स की दमदार बॉडी लोगों का ध्यान खींच रही है। वीडियो के साथ 'जिम नहीं, मजदूरी करो' वाला कैप्शन भी खूब चर्चा में है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Muscular Man Cycle Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फिटनेस को लेकर नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक शख्स आराम से साइकिल चलाते हुए नजर आता है, लेकिन लोगों की नजर उसकी साइकिल से ज्यादा उसकी शानदार बॉडी पर टिक जाती है।
बिना किसी खास कोशिश के उसके मजबूत बाइसेप्स साफ दिखाई देते हैं। कुछ पल बाद वह अपने हाथों की मसल्स फ्लेक्स भी करता है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह जाते हैं। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Kuch nahi rakha gym main. Majdoori karo dosto pic.twitter.com/BXXGYCVjOM — Vivek Gupta | Fat Loss Coach (@vivekguptaa) July 7, 2026
सम्बंधित ख़बरें
उमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चीतल को केला खिलाना युवक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
तेज आंधी में बाइक पर फंसे परिवार की शख्स ने की मदद, इंसानियत से भरा VIDEO वायरल
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
मजदूर की बॉडी देख दंग रह गए लोग
वीडियो को देखने के बाद कई लोग मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि मजबूत शरीर बनाने के लिए सिर्फ जिम ही जरूरी नहीं है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति जिम में वर्कआउट करता है या फिर किसी ऐसे काम से जुड़ा है, जहां रोजाना की मेहनत के कारण उसकी फिटनेस बनी है।
वायरल वीडियो में इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए यह दावा नहीं किया जा सकता कि उसकी बॉडी केवल मजदूरी या किसी विशेष काम की वजह से बनी है। बावजूद इसके, वीडियो ने फिटनेस और मेहनत को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जरूर शुरू कर दी है।
ये खबर भी पढ़ें : तेज आंधी में बाइक पर फंसे परिवार की शख्स ने की मदद, इंसानियत से भरा VIDEO वायरल
कुछ नहीं रखा जिम में, मजदूरी कर दोस्तों
यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @vivekguptaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन लिखा गया, “कुछ नहीं रखा जिम में, मजदूरी कर दोस्तों।” खबर लिखे जाने तक वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं। कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, “अब समझ आया मैं क्यों मजदूरी की सलाह देता हूं।” दूसरे ने लिखा, “खाने के लिए पैसे न हों तो शरीर खुद ही लीन हो जाता है।” वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक करते हुए कहा, “कॉरपोरेट मजदूरी से फुर्सत मिले तब तो।” हालांकि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान और वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
