मुरथल ढाबे में रोबोट ने परोसा खाना, ग्राहक लेने लगे सेल्फी; 2 घंटे की बैटरी और बिना एक्स्ट्रा चार्ज खासियत

Murthal Robot Waiter : हरियाणा के मुरथल में एक ढाबा अपने खाने के साथ तकनीक के अनोखे इस्तेमाल को लेकर चर्चा में है। यहां रोबोट ग्राहकों की टेबल तक खाना पहुंचाता है, जिसका वीडियो वायरल हो गया।
A robot waiter serving food at a dhaba in Haryana’s Murthal has gone viral.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Robot Serves Food : हरियाणा का मुरथल अपने मशहूर ढाबों और स्वादिष्ट खाने के लिए जाना जाता है, लेकिन इन दिनों यहां का एक ढाबा अपने खाने से ज्यादा एक रोबोट की वजह से चर्चा में है। मुरथल स्थित रेशम ढाबे में ग्राहकों की टेबल तक खाना पहुंचाने का काम अब एक रोबोट भी कर रहा है।

रोबोट को देखकर ग्राहक हैरान रह जाते हैं और कई लोग उसका वीडियो बनाने के साथ उसके साथ सेल्फी भी लेते नजर आते हैं। पारंपरिक ढाबे के माहौल में रोबोट का इस्तेमाल लोगों के लिए एक अलग अनुभव बन गया है। खासकर बच्चे इसे देखकर काफी उत्साहित दिखाई देते हैं।

मुरथल के ढाबे में रोबोट ने परोसा खाना

ढाबे में खाना तैयार होने के बाद उसे एक ट्रे में रखा जाता है और रोबोट के ऊपर लगा दिया जाता है। इसके बाद रोबोट अपने नेविगेशन सिस्टम की मदद से तय रास्ते पर आगे बढ़ता है और ग्राहक की टेबल तक पहुंच जाता है। रोबोट को सॉफ्टवेयर चिप और रिमोट कंट्रोल की मदद से संचालित किया जाता है।

जरूरत पड़ने पर एक अलग टीम रिमोट के जरिए उसे नियंत्रित करती है। रोबोट का बाहरी हिस्सा फाइबर से बनाया गया है और उसकी आंखों में एलईडी लाइट लगी हैं। खास तौर पर लाल रंग की चमकती लाइटें इसे आकर्षक लुक देती हैं। ढाबे के मुताबिक, रोबोट की सेवा के लिए ग्राहकों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता।

लोगों ने रोबोट के साथ सेल्फी ली और वीडियो बनाया

होटल मैनेजर संजय ने बताया कि इस रोबोट को बेंगलुरु की एक टीम ने तैयार किया है। इसे ढाबे में लाने का उद्देश्य ग्राहकों को मुरथल के लोकप्रिय खाने के साथ नई तकनीक का अनुभव देना है। पूरी तरह चार्ज होने के बाद रोबोट करीब दो घंटे तक सेवा दे सकता है। रोबोट के आने के बाद ग्राहकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

खासकर बच्चे इसके साथ फोटो और वीडियो बनाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में भी लोग रोबोट को खाना पहुंचाते हुए रिकॉर्ड करते नजर आ रहे हैं। इस तरह मुरथल का पारंपरिक ढाबा अब स्वाद के साथ टेक्नोलॉजी का नया अनुभव भी दे रहा है और इसी वजह से यह रोबोट के वायरल वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।

A robot waiter serving food at a dhaba in Haryana’s Murthal has gone viral.
चलती ट्रेन की छत पर बैठे यात्री, दरवाजों से लटके लोग; बिहार में भीषण भीड़ का वीडियो वायरल
Navbharat Live
navbharatlive.com