6-7 हजार कमाने वाले बेटे ने पूरा किया माता-पिता का सपना, पहली बार हवाई जहाज में बैठे तो छलक पड़ी खुशी

Parents First Flight : राजस्थान के एक बेटे ने अपने माता-पिता का हवाई जहाज में बैठने का सपना पूरा किया। 6-7 हजार रुपये कमाने वाले शख्स ने मेहनत से अपने माता-पिता को पहली बार फ्लाइट में बैठाया।
A Rajasthan man fulfilled his parents’ dream of flying for the first time.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Parents Dream Air Travel : हवाई जहाज में बैठना कई लोगों के लिए सिर्फ एक सपना होता है, लेकिन राजस्थान के एक बेटे ने अपने माता-पिता के इस सपने को हकीकत में बदल दिया। खेमू सैनी अपने माता-पिता और बहन को लेकर हवाई सफर पर निकले। यात्रा से पहले उन्होंने अपने गांव में माता-पिता से पूछा कि उनका कोई सपना है या नहीं।

जवाब में माता-पिता ने कहा कि वे एक बार हवाई जहाज में बैठना चाहते हैं। बेटे ने उनकी इच्छा सुनी और मजाकिया अंदाज में पूछा कि फिर मुंबई चलें या हवाई जहाज से जाएं। इसके बाद उन्होंने परिवार के साथ मिलकर इस सपने को पूरा करने की तैयारी की। पहली बार विमान में बैठने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आई।

माता-पिता को पहली बार फ्लाइट में सफर करवाया

खेमू सैनी ने इस सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में उनके माता-पिता विमान के अंदर बैठे नजर आते हैं और सफर का आनंद लेते दिखाई देते हैं। बेटे के लिए यह यात्रा सिर्फ एक ट्रिप नहीं, बल्कि माता-पिता की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी करने का मौका थी।

खेमू ने वीडियो के कैप्शन में बताया कि कभी वह खुद 6-7 हजार रुपये महीने कमाते थे और उस समय माता-पिता को हवाई जहाज में बैठाने का सपना पूरा करना आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि अपनी मेहनत और लोगों के सहयोग से वह इस सपने को पूरा कर पाए। वीडियो में माता-पिता की खुशी और उत्साह देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी भावुक हो रहे हैं।

लोगों ने कहा- ‘तुमने दुनिया जीत ली’

खेमू के इंस्टाग्राम अकाउंट @tijara_vines01 से शेयर किए गए इस वायरल वीडियो पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई यूजर्स ने बेटे की मेहनत और माता-पिता के लिए उसके प्यार की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, ‘तुमने दुनिया जीत ली।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि माता-पिता खुश रहें, इससे बड़ी बात कुछ नहीं हो सकती।

लोगों का कहना है कि माता-पिता के छोटे-बड़े सपनों को पूरा करने की कोशिश ही असली सफलता है। खेमू की कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने अपनी सीमित कमाई के बावजूद हार नहीं मानी और मेहनत करते रहे। उनके माता-पिता के चेहरे की खुशी अब सोशल मीडिया पर हजारों लोगों के लिए भावुक और प्रेरणादायक पल बन गई है।

A Rajasthan man fulfilled his parents’ dream of flying for the first time.
राष्ट्रपिता को राष्ट्रपति...हार्दिक अभिनंदन को चंदन, भाषण के बीच फिसली सम्राट के मंत्री की जुबान; देखें VIDEO
Navbharat Live
navbharatlive.com