विदेशी महिला ने भारत में ओवरचार्जिंग की झूठी धारणा तोड़ी, बोलीं- चाय के पैसे कम लिए और शादी में भी बुलाया

Indian Hospitality : भारत घूमने आई विदेशी महिला ने अपना अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि भारतीयों ने उनसे चाय के कम पैसे लिए और कई लोगों ने उन्हें अपने घर व शादियों में भी बुलाया।
A foreign traveller praised Indian hospitality, recalling cheaper chai.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Foreign Tourist in India : भारत घूमने आने वाले विदेशी पर्यटकों की कहानियों में अक्सर ऑटो किराये को लेकर ज्यादा पैसे मांगने या मोलभाव का जिक्र होता है, लेकिन एक विदेशी महिला ने भारत में मिले बिल्कुल अलग अनुभव की कहानी साझा की है। ‘Jane Ki Khoj’ नाम से सोशल मीडिया पर यात्रा के अनुभव साझा करने वाली जेन ने बताया कि भारत में कई लोगों ने उनसे ज्यादा पैसे लेने के बजाय कम पैसे लिए।

उन्होंने कहा कि उनके स्थानीय चायवाले को जब पता चला कि वह विदेशी मेहमान हैं तो उसने उनसे चाय के कम पैसे लिए। जेन ने बताया कि रेस्टोरेंट में भी कई बार लोगों ने उन्हें अतिरिक्त मिठाई दी और कहा कि यह भारत में उनका स्वागत है। उनके मुताबिक, ये छोटे-छोटे अनुभव उनके लिए काफी खास रहे।

विदेशी महिला ने ओवरचार्जिंग की झूठी धारणा तोड़ी

जेन ने अपने वीडियो में बताया कि भारत में लोगों की मेहमाननवाजी सिर्फ मुफ्त मिठाई या सस्ती चाय तक सीमित नहीं रही। कई लोगों ने उन्हें अपने घर पर खाने के लिए बुलाया, कुछ ने पारिवारिक शादियों में शामिल होने का न्योता दिया और कुछ लोगों ने रहने तक की पेशकश की।

उन्होंने बताया कि अपनी पहली भारत यात्रा के दौरान वह ज्यादातर भारतीय परिवारों के साथ ही रहीं, क्योंकि लोगों ने उन्हें अपने घर आने का न्योता दिया था। खास बात यह रही कि यह मेहमाननवाजी एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचती गई।

अगर जेन किसी दूसरे शहर की यात्रा के बारे में बतातीं तो उनके मेजबान वहां रहने वाले अपने रिश्तेदार या दोस्तों से उनका संपर्क कराते। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जब उन्होंने उदयपुर जाने की बात कही तो किसी ने उन्हें बताया कि वहां उनके रिश्तेदार की दोस्त रहती हैं और वह उनके घर ठहर सकती हैं।

महिला बोलीं- ‘ओवरचार्ज’ करने के बजाय ‘अंडरचार्ज’ किया

जेन ने माना कि भारत में विदेशी पर्यटकों से कभी-कभी ज्यादा पैसे भी लिए जाते हैं, खासकर ऑटो-रिक्शा में। हालांकि, अपने अनुभव के आधार पर उन्होंने कहा कि उन्हें कई बार ‘ओवरचार्ज’ करने के बजाय ‘अंडरचार्ज’ किया गया।

उन्होंने भारतीयों की गर्मजोशी और मेहमाननवाजी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें बहुत कम ऐसे देश याद आते हैं जहां लोगों ने उन्हें इतनी आत्मीयता से स्वीकार किया हो। जेन ने वीडियो का कैप्शन ‘Undercharging vs overcharging in India’ रखा।

वायरल वीडियो पर हजारों व्यूज और कई प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ यूजर्स ने भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाने के लिए जेन को धन्यवाद दिया, जबकि कुछ ने मजाक करते हुए कहा कि ऑटो वाले तो हर शहर में यात्रियों से ज्यादा किराया मांगने के लिए मशहूर हैं।

A foreign traveller praised Indian hospitality, recalling cheaper chai.
6-7 हजार कमाने वाले बेटे ने पूरा किया माता-पिता का सपना, पहली बार हवाई जहाज में बैठे तो छलक पड़ी खुशी
Navbharat Live
navbharatlive.com