MP में एक-एक बूंद के लिए संघर्ष: गहरी खाईं से पानी निकालती दिखीं बच्चियां; वीडियो देख लोग हुए भावुक
MP Water Crisis Video : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें छोटी बच्चियां गहरी खाईं में उतरकर पानी निकालती नजर आ रही हैं। यह वीडियो पानी की समस्या की गंभीरता को दर्शाता है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Girls Fetching Water : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो धूलकोट इलाके की भगवानिया ग्राम पंचायत के सरबद (रेखलिया झिरा फलिया) क्षेत्र का है।
वीडियो में कुछ छोटी बच्चियां पानी की तलाश में गहरी खाईं जैसी जगह पर उतरती दिखाई दे रही हैं। चारों तरफ सूखी जमीन, पत्थर और बंजर जैसा माहौल नजर आ रहा है। बच्चियां रस्सी और छोटे डिब्बे की मदद से नीचे जमा पानी निकालने की कोशिश कर रही हैं। इस दृश्य को देखकर लोग पानी की असली कीमत को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
तपती धूप… सूखी धरती… फटे हुए पहाड़… और बीच में पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष करती जिंदगी। pic.twitter.com/WAvatfNMkd — Rakesh Kalotra (@Rakeshkalotra9) May 24, 2026
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
गहरी खाई से पानी निकालती दिखीं बच्चियां
वीडियो में दिख रहा है कि बच्चियां बिना किसी डर के गहरे गड्ढे में उतर रही हैं और बहुत सावधानी से पानी निकालने की कोशिश कर रही हैं। वहां पानी की मात्रा इतनी कम है कि हर बूंद महत्वपूर्ण दिखाई दे रही है। बच्चियों के चेहरे पर थकान और मजबूरी दोनों साफ दिखाई देती हैं।
यह सिर्फ पानी भरने का दृश्य नहीं है, बल्कि उन लोगों की जिंदगी की कहानी है जो रोज बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष करते हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग इस वीडियो को देखकर भावुक हो गए हैं और कह रहे हैं कि पानी का महत्व वही समझ सकता है जिसने उसकी कमी देखी हो।
ये खबर भी पढ़ें : स्केटिंग करते हुए खाना सर्व करना पड़ा भारी, वेटर का वीडियो देखकर नहीं रुक रही लोगों की हंसी
पानी की समस्या की गंभीरता को दिखाता यह वीडियो
इस वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आज भी देश के कई हिस्सों में पानी की समस्या कितनी गंभीर है। जहां कुछ लोग पानी को बिना सोचे-समझे इस्तेमाल करते हैं, वहीं कई गांवों में लोगों को एक-एक बूंद के लिए मेहनत करनी पड़ती है। गर्मियों के मौसम में यह परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है।
कई जगह लोगों को पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है और घंटों इंतजार करना पड़ता है। यह वायरल वीडियो सिर्फ एक गांव की स्थिति नहीं दिखाता, बल्कि देश के कई इलाकों की उस सच्चाई को सामने लाता है जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।
