Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जनगणना वर्कशॉप में पहुंचा ‘बिन बुलाया मेहमान’, महिलाओं के बीच बैठा बंदर, वीडियो वायरल

Monkey in Census Workshop : गुजरात की जनगणना 2026 प्रशिक्षण कार्यशाला में उस समय लोगों की नजरें एक अनोखे मेहमान पर टिक गईं, जब एक बंदर अचानक ऑडिटोरियम में घुसकर प्रतिभागियों के बीच बैठ गया।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: May 23, 2026 | 01:28 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Monkey in Auditorium : सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ हंसने पर भी मजबूर कर देते हैं। कई बार लोग कहीं घूमते हुए या किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए ऐसी चीजें देख लेते हैं, जिनकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होती।

ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर अचानक लोगों के बीच पहुंचकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है।

Monkey casually joins Gujarat’s 2026 Census training workshop, sits among women attendees in the auditorium. Everyone continues like it’s normal. 😂 pic.twitter.com/i4zeh4xWr2 — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 22, 2026

सम्बंधित ख़बरें

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का अंदरूनी नजारा देख महिला रह गई हैरान, बोली- इंटरनेशनल लेवल जैसा है अनुभव

Google में नौकरी मिलते ही मां की आंखों में आए आंसू, बेटे के लिए माता-पिता का रिएक्शन हुआ वायरल

भारत से सीखने लायक हैं ये 5 बातें! विदेशी महिला ने बताई भारतीय संस्कृति की खासियतें, वीडियो वायरल

मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल

जनगणना वर्कशॉप में आया बंदर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ऑडिटोरियम में कई महिलाएं और पुरुष बैठे हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह गुजरात में जनगणना 2026 की एक प्रशिक्षण कार्यशाला थी, जहां प्रतिभागी अपनी ट्रेनिंग में व्यस्त थे। इसी दौरान एक बंदर वहां पहुंच जाता है और बिना किसी डर या घबराहट के आराम से कुर्सियों के बीच बैठ जाता है।

पहले वह एक कुर्सी के हैंडल पर बैठा दिखाई देता है और फिर कुछ देर बाद आगे की सीट पर जाकर आराम से बैठ जाता है। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि वहां मौजूद लोगों ने भी ज्यादा घबराहट नहीं दिखाई। कई लोग अपनी सीट पर बैठे रहे जबकि कुछ लोगों ने तुरंत अपने मोबाइल निकालकर इस अनोखे पल को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें : Google में नौकरी मिलते ही मां की आंखों में आए आंसू, बेटे के लिए माता-पिता का रिएक्शन हुआ वायरल

लोगों ने वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया कि एक बंदर गुजरात की 2026 जनगणना प्रशिक्षण कार्यशाला में बेझिझक शामिल हो गया और महिला प्रतिभागियों के बीच बैठ गया।

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, “ये इंस्पेक्टर है, अपना काम देखने आया है।” दूसरे यूजर ने मजाक में कहा, “कम से कम एक प्रतिभागी ऐसा है जो फोन में व्यस्त नहीं है।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “वो सिर्फ AC की हवा खाने आया है।”

Monkey joins gujarat census 2026 training workshop video goes viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 23, 2026 | 01:28 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.