बंदर को भगाने गई दादी पर ही पड़ गया भारी, वायरल वीडियो देख लोग बोले- “उल्टा पड़ गया दांव!”
Grandmother Monkey Attack Video : स्कूटी के पास बैठे बंदर को भगाने गई दादी पर ही बंदर ने कर दिया हमला, वीडियो वायरल। लोगों ने दादी की हिम्मत की भी तारीफ की।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Monkey Attack Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार लेकिन थोड़ा डराने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दादी और बंदर के बीच अजीब सा मुकाबला देखने को मिलता है।
वीडियो में एक छोटा सा बंदर स्कूटी के पास बैठा नजर आता है। तभी वहां एक बुजुर्ग महिला पहुंचती हैं और उसे भगाने की कोशिश करती हैं। लेकिन जो होता है, वह देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।
बंदर से पंगा लेना दादी जी को भारी पड़ गया pic.twitter.com/BeCoWpUD8N — Bhanu Nand (@BhanuNand) March 31, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी
Delhi-Dehradun Expressway Viral Video: पहली बारिश में सड़क पर दिखे बड़े गड्ढे? वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ई-रिक्शा चालकों की बढ़ी चिंता, चलते-चलते बंद हो रहे वाहन; BMS से छेड़छाड़ की आशंका
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
बंदर ने किया दादी पर हमला
वीडियो में दिखता है कि दादी अपने हाथ में पत्थर लेकर बंदर को डराने के लिए उसकी ओर बढ़ती हैं। दादी को ऐसा करते देख बंदर पहले स्कूटी पर चढ़ जाता है, लेकिन जब उसे लगता है कि पत्थर फेंका जा सकता है, तो वह तेजी से इधर-उधर भागने लगता है।
दादी भी उसे भगाने की कोशिश में पत्थर फेंकती हैं, लेकिन इसी दौरान स्थिति अचानक बदल जाती है। बंदर पलटकर दादी की तरफ दौड़ता है और हमला करने की कोशिश करता है। यह देखकर आसपास मौजूद लोग भी चौंक जाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : गोरिल्ला कॉस्टयूम पहनकर कमाए ₹5000! वायरल वीडियो में दिखा अनोखा ‘बिजनेस आइडिया’
लोगों ने जंगली जानवरों से दूर रहने की सलाह दी
हालांकि राहत की बात यह रही कि उसी समय एक अन्य शख्स मौके पर पहुंच जाता है, जिसके कारण बंदर वहां से भाग जाता है और दादी सुरक्षित बच जाती हैं। इस वायरल वीडियो को एक्स पर @BhanuNand नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “दादी को ही दौड़ा लिया,” तो दूसरे ने कहा, “बंदर से दूर रहना चाहिए था।” वहीं कुछ लोगों ने दादी की हिम्मत की भी तारीफ की, लेकिन साथ ही यह भी सलाह दी कि जंगली जानवरों से दूरी बनाकर रखना ही बेहतर होता है।
