मोबाइल बैटरी को दांत से दबाकर चेक करना पड़ा भारी, मुंह में हुआ जोरदार ब्लास्ट, वायरल वीडियो ने डराया
Mobile Battery Blast : मोबाइल बैटरी को दांतों से दबाकर या जीभ से चेक करना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Mobile Battery Blast Viral Video: मोबाइल की बैटरी को मुंह में रखकर, दांतों से दबाकर या उस पर थूक लगाकर चेक करना कई लोग आम बात समझते हैं, लेकिन यह आदत जानलेवा साबित हो सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी खतरनाक लापरवाही की सच्चाई दिखाता है।
वीडियो में एक व्यक्ति मोबाइल शॉप पर खड़े होकर बैटरी को मुंह में डालता है और दांतों से दबाता है। कुछ ही सेकंड में बैटरी जोरदार धमाके के साथ फट जाती है, जिससे वहां अफरा-तफरी मच जाती है।
This man in India decided to chew on a battery — it exploded and burst into flames in his mouth pic.twitter.com/EvxIgH36cR — RT (@RT_com) February 4, 2026
सम्बंधित ख़बरें
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
16 पासपोर्ट, 245 देशों का सफर; भारतीय संगीतकार बेनी प्रसाद की रिकॉर्डतोड़ विश्व यात्रा ने किया हैरान
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
लिथियम बैटरी में होता है बड़ा खतरा
मोबाइल में इस्तेमाल होने वाली बैटरियों में लिथियम और केमिकल इलेक्ट्रोलाइट मौजूद होते हैं। जैसे ही बैटरी पर दांतों का दबाव पड़ता है, शॉर्ट सर्किट होने की संभावना बढ़ जाती है। वीडियो में भी यही देखने को मिलता है। बैटरी मुंह में रखते ही करीब तीन सेकंड के अंदर विस्फोट हो जाता है।
धमाके के साथ आग की लपटें निकलती हैं और जहरीली गैस बाहर आती है, जिससे व्यक्ति का मुंह बुरी तरह जख्मी हो जाता है। वह पीछे गिर जाता है और दुकान में मौजूद लोग घबरा जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, लिथियम ऑक्सीजन के संपर्क में आते ही आग पकड़ सकता है, जिससे ऐसे हादसे होते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : बस्ती में दिनदहाड़े रोडवेज बस पर फायरिंग, साइड न देने पर दबंगों ने गाड़ी रोककर तान दिया तमंचा, देखें VIDEO
वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- कब सीखेंगे लोग
इस खौफनाक घटना का वीडियो X पर @RT_com अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों बार देखा जा चुका है। यूजर्स कमेंट सेक्शन में जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी ने लिखा कि लोगों को बैटरी को लेकर ज्यादा जागरूक होना चाहिए, तो किसी ने कहा कि ऐसी बेवकूफी जान ले सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना भारत की बताई जा रही है, हालांकि अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इसकी लोकेशन को लेकर भ्रम है। एक्स के AI ग्रोक ने भी कभी इसे चीन तो कभी ताइवान की घटना बताया है। साफ है कि वीडियो भले ही कहीं का हो, लेकिन संदेश बिल्कुल साफ है- बैटरी के साथ मजाक नहीं, क्योंकि एक छोटी सी गलती जानलेवा बन सकती है।
