रील बनाने के चक्कर में नाबालिग झुलसा, आग से स्टंट का वीडियो देख सन्न रह गए लोग
Minor Burned in Stunt : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में नाबालिग लड़का आग से स्टंट करते समय बुरी तरह झुलस गया। घटना ने रील बनाने की होड़ और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Fire Stunt Video : सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ अब खतरनाक रूप लेती जा रही है। लाइक और व्यू पाने की चाह में लोग अपनी जान तक जोखिम में डाल रहे हैं। हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने इस चिंता को और बढ़ा दिया है।
वीडियो में एक नाबालिग लड़का रील बनाने के लिए आग से जुड़ा खतरनाक स्टंट करता नजर आता है। कुछ सेकंड के इस स्टंट ने उसकी जिंदगी पर गहरा असर डाल दिया। बताया जा रहा है कि वीडियो किसी इनडोर सेटअप में शूट किया जा रहा था, जहां आसपास कुछ लोग भी मौजूद थे।
Just watch where this reel-making madness is taking the world.
First, people risked their lives in front of trains, on roads, and on bridges over rivers. Now they’ve started playing with fire and even children are being dragged into this insanity.
Look at this child fire caught… pic.twitter.com/7JrbTIhPSP — The Nalanda Index (@Nalanda_index) February 4, 2026
सम्बंधित ख़बरें
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
कावेरी नदी में नहा रहे हाथियों की मस्ती बनी जानलेवा, महिला टूरिस्ट की दर्दनाक मौत
“तू जानता नहीं मैं कौन हूं…” केदारनाथ जा रही महिला का खच्चर वाले पर रौब, वीडियो वायरल
चलती स्कूटी पर हैंडल छोड़कर पालथी मारकर बैठा शख्स, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल
स्टंट करना पड़ा भारती, चेहरे पर लगी आग
वायरल क्लिप में दिखता है कि लड़का मिट्टी के तेल को मुंह में भरकर जलती हुई लाइटर की ओर फेंकता है, ताकि आग की बड़ी लपट बन सके और वीडियो आकर्षक दिखे। लेकिन जैसे ही उसने ईंधन बाहर फेंका, आग अचानक भड़क उठी और उसके चेहरे को अपनी चपेट में ले लिया।
बच्चा घबरा जाता है और आसपास मौजूद लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं। हालांकि तब तक उसके चेहरे पर गंभीर जलन हो चुकी थी। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की आग से जुड़ी घटनाएं स्थायी निशान छोड़ सकती हैं और मानसिक आघात भी लंबे समय तक बना रहता है।
ये खबर भी पढ़ें : नो पार्किंग से स्कूटी उठाने पर हंगामा, युवक को स्कूटी समेत क्रेन से हवा में लटकाया; वीडियो वायरल
वीडियो देख लोगों ने माता-पिता की जिम्मेदारी पर सवाल उठाए
वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है, जहां इसे लाखों बार देखा जा चुका है। पोस्ट के साथ लिखे कैप्शन में रील बनाने की इस खतरनाक प्रवृत्ति पर चिंता जताई गई है।
यूजर्स ने सवाल उठाया है कि आखिर बच्चों को ऐसे जोखिम भरे स्टंट करने की अनुमति कौन दे रहा है। कई लोगों ने माता-पिता और बड़ों की जिम्मेदारी पर भी जोर दिया है। यह घटना एक चेतावनी है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता की कीमत बहुत भारी पड़ सकती है।
