मथुरा में ई-रिक्शा चालक को सांप ने डसा; अस्पताल जाते वक्त पुलिस ने रोका, तो जेब से निकालकर दिखाया सांप
Snake In Pocket : मथुरा से सामने आए वायरल वीडियो में ई-रिक्शा चालक को रास्ते में सांप ने डस लिया। हैरानी की बात यह रही कि उन्होंने सांप को जेब में रखा और अस्पताल जाते वक्त पुलिस को भी दिखा दिया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स- सोशल मीडिया)
Snake Bite Incident : सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो उत्तर प्रदेश के मथुरा से बताया जा रहा है। वीडियो में ई-रिक्शा पर बैठे युवक का नाम दीपक राजपूत है, जो लक्ष्मी नगर का रहने वाला है और पेशे से ई-रिक्शा चालक है।
बताया जा रहा है कि दीपक आज शाम अपने ई-रिक्शा से वृंदावन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ई-रिक्शा में पहले से छिपकर बैठे एक सांप ने अचानक उनके हाथ में डस लिया। अचानक हुए इस हमले से वे चौंक गए, लेकिन हालात के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं खोई।
कैसे-कैसे लोग हैं दुनिया में
यह वीडियो मथुरा से है। वीडियो में ई-रिक्शा पर बैठे दीपक राजपूत हैं। लक्ष्मी नगर में रहते हैं। ई-रिक्शा चलाते हैं। आज शाम को ई-रिक्शा से वृंदावन जा रहे थे। रास्ते में ई- रिक्शा में छिपकर बैठे सांप ने उसके हाथ में डस लिया। उन्होंने उसे जेब में रख लिया।… pic.twitter.com/1a5hboEZcv — Arvind Chotia (@arvindchotia) January 12, 2026
सम्बंधित ख़बरें
हीरो बनने चला था युवक, मोड़ पर बिगड़ा बैलेंस और सीधे खेत में जा गिरा! बिहार पुलिस ने शेयर किया वीडियो
लड़की के सामने हल्की किक, लड़के के आते ही दिखा दिया दम! मार्शल आर्ट्स का मजेदार वीडियो वायरल
मुंबई में ब्लड टेस्ट कर विदेशी महिला हुई हैरान! बोली- कॉफी ऑर्डर करने से भी आसान है भारत का सिस्टम
‘पुष्पा’ झुकेगा नहीं…पर हाफ पैंट में सड़क पर घूमेगा, पुलिस ने निकाली TMC नेता की हेकड़ी; VIDEO वायरल
पुलिसकर्मी को जेब से सांप निकालकर दिखाया
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि सांप के डसने के बाद भी दीपक घबराए नहीं। उन्होंने उस सांप को पकड़कर अपनी जेब में रख लिया और सीधे अस्पताल जाने के लिए निकल पड़े।
उनका कहना था कि अगर सांप को साथ ले जाएंगे तो डॉक्टर को सही इलाज करने में मदद मिलेगी। रास्ते में जब वे अस्पताल जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस को पहले तो कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब दीपक ने अपनी जेब से सांप निकालकर दिखाया तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।
ये खबर भी पढ़ें : मुंबई में भटकी विदेशी महिला की रैपिडो राइडर ने की मदद, रात में सुरक्षित होटल पहुंचाया, वीडियो वायरल
दीपक की हिम्मत और सूझबूझ की तारीफ
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग दीपक की हिम्मत और सूझबूझ की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इस घटना को बेहद खतरनाक भी बता रहे हैं।
यूजर्स का कहना है कि आमतौर पर सांप के डसने के बाद लोग घबरा जाते हैं, लेकिन दीपक ने साहस दिखाते हुए सही कदम उठाया। फिलहाल इस घटना ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है और लोग इसे देखकर दंग रह जा रहे हैं।
