Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मनमाड रेलवे स्टेशन पर खतरनाक झगड़ा, हाई वोल्टेज खंभों पर चढ़कर भिड़े युवक

Overhead Electric Gantry Fight Video : मनमाड रेलवे स्टेशन का एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवक हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिक गैंट्री पर चढ़कर मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Apr 19, 2026 | 05:09 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Railway Station Fight Video : महाराष्ट्र के मनमाड जंक्शन रेलवे स्टेशन से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ युवक रेलवे स्टेशन पर लगे हाई वोल्टेज ओवरहेड इलेक्ट्रिक गैंट्री पर चढ़कर आपस में लड़ाई करते दिखाई दे रहे हैं।

घटना को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि यह घटना 17 अप्रैल 2026 के आसपास की है।

Real footage, not a movie: Violent brawl on overhead electric gantries at Manmad railway station. Chaos on the Manmad-Kakinada-Shirdi Express route. pic.twitter.com/EzblTSVzZE — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 18, 2026

सम्बंधित ख़बरें

मुरैना में सड़क पर आग का गोला बनकर दौड़ती रही लोडिंग गाड़ी, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Praneet More Show: मेल शव के प्राइवेट पार्ट पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, विवाद में लेडी डॉक्टर का वीडियो वायरल

हीरो बनने चला था युवक, मोड़ पर बिगड़ा बैलेंस और सीधे खेत में जा गिरा! बिहार पुलिस ने शेयर किया वीडियो

लड़की के सामने हल्की किक, लड़के के आते ही दिखा दिया दम! मार्शल आर्ट्स का मजेदार वीडियो वायरल

हाई वोल्टेज खंभे पर चढ़कर लोगों ने की लड़ाई

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक प्लेटफॉर्म के ऊपर लगे बिजली के खंभों पर चढ़ जाते हैं और वहीं खड़े होकर एक-दूसरे से मारपीट करने लगते हैं। यह जगह बेहद खतरनाक होती है क्योंकि यहां 25 केवी हाई वोल्टेज बिजली की लाइनें गुजरती हैं, जिनसे जरा सा संपर्क भी जानलेवा साबित हो सकता है।

इसके बावजूद युवक बिना किसी डर के इस तरह की हरकत करते नजर आए। इस झगड़े का असर ट्रेन संचालन पर भी पड़ा और कुछ समय के लिए व्यवस्था प्रभावित हो गई, खासकर मनमाड से जुड़े रूट पर।

ये खबर भी पढ़ें : हाईवे पर खतरनाक स्टंट बना मौत का कारण, तीन युवकों की मौके पर मौत

प्रशासन से इस मामले में जांच के आदेश दिए

इस घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग सोशल मीडिया पर इसे लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही न सिर्फ खुद की जान को खतरे में डालती है, बल्कि यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों के लिए भी जोखिम पैदा करती है। फिलहाल, वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन से इस मामले में जांच और जरूरी कदम उठाने की उम्मीद की जा रही है।

Manmad railway station viral video youths fight on electric gantry high voltage danger

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 19, 2026 | 05:08 PM

Topics:  

  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.