हाईवे पर खतरनाक स्टंट बना मौत का कारण, तीन युवकों की मौके पर मौत

Bike Accident Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल एक खौफनाक वीडियो में हाईवे पर स्टंट करते तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
A deadly highway stunt crash killed three youths, leaving viewers shocked in a viral video.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dangerous Bike Stunt Death : सोशल मीडिया पर एक बेहद खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दहशत में आ गए हैं। वीडियो में कुछ युवक हाईवे पर तेज रफ्तार में बाइक से खतरनाक स्टंट करते नजर आते हैं, लेकिन कुछ ही सेकंड में यह रोमांचक हरकत एक दर्दनाक हादसे में बदल जाती है।

पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक सड़क पर लहराते हुए आगे बढ़ते हैं और एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश करते हैं, तभी उनका संतुलन बिगड़ जाता है और बाइक सीधे ट्रोले से टकरा जाती है। टक्कर इतनी जबरदस्त होती है कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो जाती है।

बाइक पर स्टंट करने पर हुआ खौफनाक हादसा

बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार तीनों युवक आपस में भाई थे और तेज रफ्तार में स्टंट कर रहे थे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रिपल राइडिंग करते हुए वे बाइक को नियंत्रित नहीं कर पाए।

जैसे ही उन्होंने आगे चल रहे भारी वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सड़क पर लापरवाही और स्टंटबाजी कितनी खतरनाक हो सकती है।

तेज रफ्तार और स्टंटबाजी मौत का कारण

इस हादसे का वीडियो पीछे चल रही दूसरी बाइक पर सवार युवकों ने रिकॉर्ड किया था। लेकिन हादसा इतना अचानक हुआ कि वे भी खुद को बचा नहीं पाए और उनकी अपाचे बाइक भी ट्रोले से जा टकराई, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे गैरजिम्मेदाराना हरकत बताते हुए कहा कि तेज रफ्तार और स्टंटबाजी न सिर्फ अपनी बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में डालती है। वायरल वीडियो ने सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार ड्राइविंग की जरूरत को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com