चलती ट्रेन में छूट गई बच्ची, अनजान शख्स ने जान जोखिम में डालकर उतारा नीचे; VIDEO वायरल
Man Saves Child : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में चलती ट्रेन में छूट गई बच्ची को एक अनजान शख्स सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर उतारता नजर आ रहा है। घटना का वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Moving Train Child Rescue : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अनजान शख्स ने अपनी सूझबूझ और हिम्मत से एक बच्ची को चलती ट्रेन से सुरक्षित उतारकर इंसानियत की मिसाल पेश की।
वीडियो देखने के बाद लोग उस व्यक्ति की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि यह घटना कब और किस रेलवे स्टेशन की है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
🫡🫡 pic.twitter.com/VShb03RHsC — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 4, 2026
सम्बंधित ख़बरें
मस्ती कर रहा था नन्हा हाथी, मां सूंड से उठाकर ले गई… VIDEO देख लोगों को याद आया बचपन
नन्हे सिंगर ने गजल गाकर जीता दिल, आवाज सुन बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा भी बोले- ‘जियो’
116 साल की दादी ने चढ़ीं तिरुमला की 3550 सीढ़ियां, ‘गोविंदा-गोविंदा’ का जाप करते हुए जीता लोगों का दिल
100 रुपये रोज कमाने वाले बुजुर्ग वायलिन वादक की बदली किस्मत, आनंद महिंद्रा ने बढ़ाया मदद का हाथ
शख्स ने चलती ट्रेन से बच्ची को सुरक्षित उतारा
वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि ट्रेन से उतरने के बाद एक महिला अपना सामान प्लेटफॉर्म पर रखकर अचानक तेजी से आगे की ओर दौड़ पड़ती है। कैमरा दूसरी तरफ घूमता है तो पता चलता है कि ट्रेन धीरे-धीरे स्टेशन से निकलने लगी है और एक दूसरी महिला भी घबराकर उसके साथ दौड़ रही है।
कुछ ही सेकंड बाद एक अनजान शख्स चलती ट्रेन के दरवाजे से गोद में एक छोटी बच्ची को लेकर नीचे उतरता है और उसे सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर मौजूद महिला को सौंप देता है। इसके बाद वह तुरंत दोबारा ट्रेन में चढ़ जाता है।
ये खबर भी पढ़ें : मस्ती कर रहा था नन्हा हाथी, मां सूंड से उठाकर ले गई… VIDEO देख लोगों को याद आया बचपन
लोगों ने शख्स की हिम्मत को सलाम किया
वायरल वीडियो से अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्दबाजी में महिला अपनी बच्ची को ट्रेन के अंदर ही भूल गई थी और उस व्यक्ति ने समय रहते उसे सुरक्षित नीचे उतार दिया। पूरी घटना कुछ ही सेकंड में होती है, लेकिन जिसने भी इसे देखा, वह उस शख्स की हिम्मत और इंसानियत का कायल हो गया।
यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में केवल सैल्यूट वाली इमोजी लगाई गई है, लेकिन वीडियो ने लाखों लोगों का ध्यान खींच लिया। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, “सलाम है इस भाई को।”
दूसरे ने कहा, “ऐसे लोग आज भी दुनिया में हैं, जिन्होंने इंसानियत पर भरोसा कायम रखा है।” वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना को लेकर अलग-अलग सामाजिक टिप्पणियां भी कीं। अधिकांश लोगों का मानना है कि उस अनजान शख्स की सूझबूझ और बहादुरी ने एक बड़ा हादसा टाल दिया।
